1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली: चाणोद में संस्कृत दिवस मनाया, भाषा संरक्षण का संकल्प लिया गया

स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को संस्कृत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक संस्था प्रधान जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Newsdesk

Aug 29, 2026

Rajasthan

चाणोद @ पत्रिका. स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को संस्कृत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक संस्था प्रधान जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने तथा इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार परिहार ने किया। इस दौरान श्रवण गुर्जर, दया राम बैरवा, दीपेंद्र शर्मा, रीना कंवर, रूप कंवर, दीपिका कंवर, विनोद कंवर, सानिया कंवर एवं पूरण दास उपस्थित रहे।