25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : वैक्सीनेशन सेंटर बनाते समय नहीं रखा ख्याल, गर्मी व पसीने से तरबतर, पानी को भी तरसे

- चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से शहर में हालात खराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 4 Jul 2021, 11:16 AM IST

VIDEO : वैक्सीनेशन सेंटर बनाते समय नहीं रखा ख्याल, गर्मी व पसीने से तरबतर, पानी को भी तरसे

VIDEO : वैक्सीनेशन सेंटर बनाते समय नहीं रखा ख्याल, गर्मी व पसीने से तरबतर, पानी को भी तरसे

पाली। कोविड 19 से बचाव के लिए दो दिन बाद एक बार फिर शनिवार को टीकाकरण साइट पर वैक्सीन लगाई गई, लेकिन जिन स्थानों पर सेंटर बनाए जा रहे है। उन जगह की चिकित्सा विभाग या प्रशासन की ओर से जांच तक नहीं हो रही। इसकी पोल शहर के नया गांव स्थिति बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर खुली। वहां पर टीक लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, लेकिन उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। स्थिति यह थी कि सेंटर पर भीषण गर्मी के बावजूद पंखें तक नहीं थे। ऐसे में चिकित्साकर्मियों के साथ लोग पसीने से लथपथ हो गए। उनके कपड़े तक पसीने से भीग गए। वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर भी छाया की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को धूप में खड़े रहना पड़ा।

पानी के कैम्पर भी बाद में आए
वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटे बैठना होता है। इसके बावजूद वहां पानी की व्यवस्था नहीं की गई। लोग प्यास से व्याकुल रहे। इसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को फोन लगाकर पानी की व्यवस्था करवाई। कैम्पर भेजे गए तो पानी पीने के लिए गिलास या लोटा नहीं भेजा गया। ऐसे में लोगों को सीधे कैम्पर के नल से ही प्यास बुझानी पड़ी।

सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार
वैक्सीनेशन सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार रही। वहां वैक्सीन लगाने आए लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे, लेकिन किसी ने उनको टोका नहीं। कई लोग तो ऐसे भी थे। जिन्होंने मास्क तक नहीं लगाया।

सेंटर पर नहीं की गई व्यवस्था
वैक्सीनेशन सेंटर पर किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई। चिकित्साकर्मी वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद 11 बजे तक ही पसीने व गर्मी से बेहाल हो गए। ऐसी ही स्थिति वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों की रही। -विक्रमपालसिंह, पार्षद

बिना सुविधा बनाया सेंटर
कोविड टीकाकरण के लिए बिना सुविधा देखे ही सेंटर बना दिया गया। अधिकारियों को बार-बार फोन लगाने पर भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने फोन रिसीव करना तक बंद कर दिया। -तालिब अली चूड़ीगर, पार्षद