28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति में बदलाव के लिए नायक की भूमिका निभाएंगी शक्ति

- राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत महिलाओं ने दिखा जज्बा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vikram Singh Rajpurohit

•

Updated: 31 May 2018, 8:22 PM IST

- राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान

राजनीति में बदलाव के लिए नायक की भूमिका निभाएंगी शक्ति

- महिलाएं बोली, सिस्टम को सुधारने के लिए एकजुटता से बढ़ाने होंगे कदम

पाली. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत गुरुवार को बापूनगर रोटरी क्लब में कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाओं ने देश में स्वच्छ राजनीति के लिए बदलाव के लिए नायक की भूमिका निभाने का संकल्प लिया। एक मंच पर आकर महिलाओं ने कहा कि मौजूदा राजनीति का सिस्टम बिगड़ गया है। इसे सुधारने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि घर बैठने और कोरी बातें करने से सिस्टम नहीं सुधरेगा। इसके लिए संकल्प और
जज्बे के साथ काम करना होगा। चेंजमेकर कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि

स्वच्छ राजनीति की मुहिम का आगाज पत्रिका के जरिए हो गया है। अब यह रूकेगा नहीं है। देश और समाज हित में स्वच्छ राजनीति की दरकार है। भीषण गर्मी में भी महिलाओं ने बढ़-चढकऱ अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला ने कहा कि
राजनीति इतनी भी गंदी नहीं है कि महिलाएं इससे दूरी बनाए रखे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति की सचिव सुमित्रा जैन ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की शुरुआत अपने घर-मोहल्ले से ही करना होगा। महिलाएं ठान ले तो राजनीति में बदलाव की शुरुआत जल्द हो सकती है।

सीए शानू पारख ने कहा कि हमें खुद को अपनी काबिलियत साबित करनी होती है। हमें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए।
सखी वन स्टॉप सेंटर प्रभारी एडवोकेट ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के प्रयास करने चाहिए।

रोटे्रक्ट क्लब सचिव अनुभा मूथा समदिडय़ा ने कहा कि जो महिला घर कुशलता से संभाल रही है वह राजनीति में भी बहुत अच्छा काम कर सकती है।

लक्ष्य मैन संस्था की अध्यक्ष लीला पारख,

पूजा बिड़ला,
अग्रवाल महिला मंडल की अनिता बंसल,

इन्दू शर्मा, पुष्पा जैन, उर्मिला तापडिय़ा, तृप्ती पांडे, मनीषा सारड़ा, जयश्री रांगी, विमला मंत्री, निर्मला सोनी ने भी देश की राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया।