4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Movement : राजस्थान के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश किसी भी समय Alert Issued

Monsoon Movement : मानसून अगले 24 घंटों के भीतर राजस्थान के सभी जिलों को अपनी गिरफ्त में कर लेगा और उसी के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। उससे पहले रविवार की रात तेज हवाओं के साथ कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 16 Jul 2023, 7:45 PM IST

ALT TEXT

,

Monsoon Movement : मानसून अगले 24 घंटों के भीतर राजस्थान के सभी जिलों को अपनी गिरफ्त में कर लेगा और उसी के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। उससे पहले रविवार की रात तेज हवाओं के साथ कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जबकि 22 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान की बात करें तो यहां 17 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा और कोटा संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यहां किसी भी समय झमाझम
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो राजस्थान में अगले तीन से चार घंटों के दौरान 24 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसमें भी भीलवाड़ा, चूरू, उदयपुर और आसपास के इलाकों में 40- किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं का जोर रहेगा और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उधर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, झालावाड़, चित्तौडगढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

यूं सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ
मॉनसून ट्रफ लाइन अभी गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है, जो उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर कम दबाव वाले क्षेत्र का केंद्र है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। साथ ही 1.5 किमी तक फैली हुई है। औसत समुद्र तल से ऊपर, उत्तरी पाकिस्तान और निकटवर्ती पंजाब पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर उत्तरी पाकिस्तान और निकटवर्ती जम्मू और कश्मीर पर स्थित है, जबकि औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर बना ट्रफ लगभग 70° पूर्व से लेकर 70° पूर्व तक चल रहा है।

राजस्थान के 9 जिलों में बारिश दर्ज
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार शाम 5.30 बजे तक 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इसमें भीलवाड़ा में 0.2 एमएम, वनस्थली 7.9, अलवर 20.4, जयपुर 0.6 एमएम, पिलानी 7.1, कोटा 46.1 एमएम, डबोक 9.8 एमएम, चूरू 14.0 एमएम, श्रीगंगानगर 23.0 एमएम, बारां 25.5 एमएम, डूंगरपुर 4.0 एमएम, संगरिया 16.0 एमएम, करौली 17.0 एमएम और बांसवाड़ा में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।