5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर चल सकता है नोटा का ‘सोटा’, राजनीतिक दलों की धडकऩें तेज

चुनावी रणभेरी : पिछले चुनाव में 14 में से 5-5 सीटों पर तीसरे और चौथे स्थान पर रहा था नोटा-सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे युवा
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 23, 2018

फिर चल सकता है नोटा का ‘सोटा’, राजनीतिक दलों की धडकऩें तेज

फिर चल सकता है नोटा का ‘सोटा’, राजनीतिक दलों की धडकऩें तेज

पाली। विधानसभा चुनावों को लेकर नोटा (नन ऑफ द अबोव) फिर चर्चा में है। खासतौर से सोशल मीडिया में राजनीतिक दलों से उकता गए युवा नोटा का सर्वाधिक उपयोग करने का अभियान चला रहे हैं। इससे राजनीतिक दलों की धडकऩें भी बढ़ गई है। पिछला विधानसभा चुनाव इसका प्रमाण भी है। मारवाड़ गोडवाड़ में अब तक भले ही तीसरा मोर्चा प्रभावी नहीं हो, लेकिन पिछले चुनाव परिणामों पर गौर करें तो नोटा तीसरे मोर्चे के रूप में मजबूती से सामने आया है। पाली, जालोर व सिरोही जिले की कुल चौदह सीटों में से 5-5 सीटों पर तीसरे और चौथे नंबर पर नोटा को समर्थन मिला है।

सुरक्षित सीटों पर चला नोटा का प्रहार
पिछले चुनावों में मारवाड़-गोडवाड़ की सुरक्षित सीटों पर नोटा का प्रभाव ज्यादा रहा। इन सीटों पर मतदाताओं ने नोटा का बटन ज्यादा दबाया। पाली जिले की सोजत विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बाद नोटा तीसरे नंबर पर रहा। सुरक्षित सीट जालोर पर भी नोटा तीसरे स्थान पर रहा। सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा और रेवदर सीट पर सर्वाधिक वोट मिले। आबू-पिण्डवाड़ा में 7 हजार 253 तथा रेवदर में 6 हजार 645 मत नोटा को मिले। यानी आदिवासी बहुत इलाके की सीट आबू-पिण्डवाड़ा और रेवदर में भी नोटा को समर्थन करने वालों की तादाद ज्यादा रही।

एक ये भी भ्रम
नोटा को लेकर सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि अभियान की अगुवाई युवा कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने 2013 के चुनावों में मतदाताओं को पहली बार नोटा का विकल्प दिया था। किसी मतदाता को यदि प्रत्याशी नापसंद हो तो वह नोटा का बटन दबा सकता है। सोशल मीडिया पर यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि यदि किसी प्रत्याशी से ज्यादा मत नोटा को मिले तो चुनावा दोबारा कराए जाते हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इसमें रत्तीभर सच्चाई नहीं है। नोटा सिर्फ नापसंदगी का एक विकल्प है। प्रत्याशी की हार-जीत में इसकी कोई भूमिका नहीं रहती और न ही नोटा को ज्यादा मत मिलने से चुनाव दोबारा कराए जा सकते।

विधानसभा नोटा को मिले मत स्थान
जैतारण 2038 सातवां
सोजत 3485 तीसरा
पाली 1925 तीसरा
मा. जंक्शन 4496 चौथा
बाली 3623 तीसरा
सुमेरपुर 3186 चौथा
आहोर 1036 चौदहवां
जालोर 5571 तीसरा
भीनमाल 5667 तीसरा
सांचौर 2718 छठा
रानीवाड़ा 2847 चौथा
सिरोही 2830 चौथा

आबू-पिण्डवाड़ा 7253 पांचवां
रेवदर 6645 चौथा