
चुनावी समर में तस्करों का नया खेल
पाली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में मादक पदार्थ की तस्करी तेज हो गई है। खासकर अफीम व डोडा-पोस्त की तस्करी मध्यप्रदेश के रास्तों से प्रदेश में हो रही है। इधर, तस्कर चार गुना मुनाफे के फेर में गाडिय़ां चोरी कर इस धंधे में लिप्त हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में मादक पदार्थ की तस्करी तेज हो गई है। खासकर अफीम व डोडा-पोस्त की तस्करी मध्यप्रदेश के रास्तों से प्रदेश में हो रही है। इधर, तस्कर चार गुना मुनाफे के फेर में गाडिय़ां चोरी कर इस धंधे में लिप्त हो रहे हैं। मुखबिरों की इत्तला के बाद पुलिस, आबकारी विभाग व नारकोटिक्स ब्यूरो सतर्क हो गया है। तस्कर कर चुके हैं पुलिस पर फायरिंग पाली में डोडा तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर चुके हैं। नाणा थाना क्षेत्र में तस्कर खरताराम ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान पीछा करते समय खरताराम ने खुद को गोली मार दी थी। पुलिस ने डोडा-पोस्त से भरी जीप जब्त की थी। इस घटना के बाद पुलिस डोडा-तस्करों को पकडऩे में सावचेती बरत रही है। इसके बाद बड़ी कार्रवाई भी नहीं हुई है।
एसपी ने किया अलर्ट, हर जगह नजर रखने के निर्देश
डोडा-पोस्त तस्करी की खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने पाली पुलिस को अलर्ट कर दिया है। जिले में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर रात में नाकाबंदी करना शुरू कर दिया गया है। खासकर सेंदड़ा, रायपुर मारवाड़, सिरियारी, देसूरी, सादड़ी, नाना, मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
चार गुना मुनाफा
मारवाड़ के तस्कर डोडा पोस्त के लिए मध्यप्रदेश से 500 से 1000 रुपए किलो के हिसाब से खरीदते है। जबकि पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर जिले में यह डोडा-पोस्त तीन से चार हजार रुपए किलो बिकता है। चार गुना मुनाफे के फेर में तस्कर लगातार इस धंधे में लिप्त हो रहे हैं।
मारवाड़-गोडवाड़ में पहुंचने के यह हैं रास्ते
-ब्यावर से सेंदड़ा के रास्ते होकर जालोर, सिरोही व जोधपुर खेप पहुंचती है।
-भीम से वाया रायपुर मारवाड़ मगरा क्षेत्र से होकर गाडिय़ां पाली जिले में घुसती है।
-कामली घाट से सिरियारी होकर डोडा पोस्त की गाडिय़ां मारवाड़ जंक्शन व हाइवे तक पहुंचती है।
-देसूरी नाल होकर डोडा से भरी गाडिय़ों को निकाला जाता है।
-उदयपुर- पिण्डवाड़ा हाइवे से नाना होकर तस्कर अपना माल पाली, जालोर व बाड़मेर पहुंचाते हैं।
-सायरा, सादड़ी होकर डोडा-पोस्त गोडवाड़ में पहुंचता है।
-जोधपुर जिले के लूणी, बिलाड़ा के आस-पास के ग्रामीण इलाकों के सूने रास्तों से गाडिय़ां पाली पहुंचती है।
Published on:
23 Oct 2018 09:43 pm
