
Rape case : मेले में मासूम बालिका के साथ आरोपी ने किया घिनौना काम, सात दिन में ही चालान पेश की तैयारी,Rape case : मेले में मासूम बालिका के साथ आरोपी ने किया घिनौना काम, सात दिन में ही चालान पेश की तैयारी,Rape case : मेले में मासूम बालिका के साथ आरोपी ने किया घिनौना काम, सात दिन में ही चालान पेश की तैयारी
पाली। Rape of innocent girl : जिले के देसूरी थाना क्षेत्र के सारंगवास में एक सप्ताह पूर्व 11 वर्षीय मासूम बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस की महिला अपराध एवं अनुसंधान सैल [ Female crime And research cell ] ने तत्परता दिखाते हुए सात में ही चालान की तैयारी पूरी कर ली है। एसी आनंद शर्मा के आदेश पर बुधवार को इस मामले में कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा। पोक्सो के ऐसे मामलों में पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई चर्चा में है।
एक सप्ताह में गिरफ्तारी और चालान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल के अनुसार गत सप्ताह एक मासूम बालिका अपनी मां के साथ सारंगवास में रात को मेले में गई। वहां बालिका पानी पीने गई तो इस दौरान वहां मौजूद आरोपी सोभावास (देसूरी) निवासी नारायणलाल (25) पुत्र छगनलाल हीरागर ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। रात में जब बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश की।
बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नारायण लाल को गिरफ्तार किया। मामले की जांच पाली मुख्यालय पर स्थित महिला अपराध एवं अनुसंधान सैल प्रभारी सीओ हेमंत जाखड़ को सौंपी गई। सैल ने इस मामले की जांच पूरी करते हुए सात दिन में ही चालान की तैयारी पूरी कर ली। बुधवार को इस फाइल का चालान पेश किया जाएगा।
सैल पहली तेज कार्रवाई
पाली में महिला अनुसंधान सैल खुलने के बाद पोक्सो के मामले की त्वरित जांच कर चालान पेश करने का यह पहला मामला है। सैल के पुलिस उप अधीक्षक जाखड़ का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऐसे अपराधियों को जल्द सजा मिल सकती है।
Published on:
27 Nov 2019 06:03 am
