25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमाएं सील, एक से दूसरे जिले में जाने पर भी लगी रोक

- जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी चेक पोस्ट
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Apr 27, 2021

सीमाएं सील, एक से दूसरे जिले में जाने पर भी लगी रोक

सीमाएं सील, एक से दूसरे जिले में जाने पर भी लगी रोक

पाली। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की बढ़ती लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं। राज्य सरकार के आदेशानुसार सोमवार से निजी वाहनों को भी अब एक जिले से दूसरे जिले में जाने से रोक दिया गया है। अग्रिम आदेश तक यह फरमान लागू रहेगा।

यह रोक सोमवार की सुबह 5 बजे से प्रभावी हो गई। हालांकि निजी बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इससे बाहर रखा गया है। इस आदेश के अनुपालन के लिए रात से ही जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया था। सुबह से जगह-जगह पर नाकों एवं सीमाओं पर पुलिस बल के साथ ही चेकपोस्ट लगाई गई है।

नेशनल हाईवे 162 पाली बॉर्डर के सराधना गांव के पास पाली-अजमेर सीमा पर पुलिस ने चेकपोस्ट लगाई है। वहीं पाली-जोधपुर रोड, पाली-सुमेरपुर सीमा, देसूरी, तखतगढ़ में सीमाएं सील कर दी गई। किसी अनहोनी या आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

जोधपुर-जालोर जिला सीमा पर पुलिस तैनात
रोहट। रोहट पुलिस ने निम्बली टोल नाके व कुलथाना के निकट दो जगहों पर चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। जोधपुर-पाली जिला सीमा पर स्थित निम्बली टोल नाके पर पुलिस ने चेक पोस्ट बनाई है। वहीं जालोर-जोधुपर जिला सीमा पर कुलनाथा के निकट बनाई गई चेक पोस्ट पर जैतपुर चौकी प्रभारी केवलदास वैष्णव मय जाप्ता तैनात है। रोहट थानाधिकारी जसवन्त सिंह ने पाली जोधपुर जिला सीमा पर चेक पोस्ट की जांच की।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग