5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
सावन का पहला सोमवार आज : बाबा परशुराम महादेव के दरबार में गूंजा हर-हर महादेव, दर्शनार्थ उमड़ा जनसैलाब
Play video

सावन का पहला सोमवार आज : बाबा परशुराम महादेव के दरबार में गूंजा हर-हर महादेव, दर्शनार्थ उमड़ा जनसैलाब

-सावन के पहले सोमवार [ Sawan's monday ] से शुरू हुआ बाबा परशुराम महादेव [ Parashuram Mahadev Temple ] का मेला
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 22, 2019

पाली/सादड़ी। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने बाबा परशुराम के दरबार [ Parashuram Mahadev Temple ] में मत्था टेकर खुशहाली की कामना की। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर स्वयंसेवी ट्रस्ट, प्रशासन व पुलिस ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। इधर, बाबा के दर्शनार्थ रविवार से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। सोमवार अलसुबह बाबा की गुफा में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिली।

महन्त हरिओमपुरी गोस्वामी, पुजारी धीरेन्द्र पुरी व रविन्द्र पुरी ने बताया सोमवार अलसुबह बाबा की घृत मालिश कर पंचामृत स्नान करवाया गया। इसके बाद बाबा का शृंगार किया गया। पहली आरती सुबह सवा आठ बजे हुई। इसे लेकर गुफा मन्दिर के अम्बालाल, खुमसिंह ऊंटड़, उपाध्यक्ष मीयाराम गमेती, कोषाध्यक्ष तरूण शर्मा,अम्बालाल गुर्जर, कुण्ड़धाम व्यवस्थापक राणाराम गमेती, बाबुलाल गमेती, उपाध्यक्ष मदन लुहार,भोमाराम देवासी, पुखराज जागिड़, देवदत्त बोहरा, फुलचन्द महेन्द्र सोमपुरा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मेवाड़ मार्ग फुटादेवल वगोडवाड़ मार्ग कुण्डधाम तीर्थ [ Kundadham Tirtha ] पर अस्थायी हाट बाजार सजाया गया है। सावन का सोमवार [ Sawan’s monday ] होने से गुफा मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।

नहीं होगी परेशानी
कुम्भलगढ़ नेशनल पार्क [ Kumbhalgarh National Park ] के उभरे विरोध के बार श्रद्धालुओं में बाबा के दरबार पहुंचने को लेकर भ्रांतिया हो गई है। उप वनसंरक्षक फतेहसिंह राठौड़, एसीएफ याघवेन्द्रसिंह चुण्डावत व देसूरी उपखण्ड़ अधिकारी रवि विजय ने बताया कि बाबा परशुराम महादेव के दर्शन व पूजन को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन व पुलिस सहित स्वयंसेवी ट्रस्ट व्यवस्थाओं में जुटे है।