5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
Road accident : परशुराम महादेव दर्शनार्थ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, पेड़ पर अटकी सांसें
Play video

Road accident : परशुराम महादेव दर्शनार्थ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, पेड़ पर अटकी सांसें

- परशुराम महादेव दर्शनार्थ जा रहे थे- Road accident in Pali : पहाड़ी इलाके के घाट सेक्शन में हुआ हादसा
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 22, 2019

पाली/सादड़ी। परशुराम महादेव दर्शनार्थ [ Parashuram Mahadev Temple ] जा रहे जोधपुर के श्रद्धालुओं से भरी जीप [ Jeep accident ] बीती शाम को पहाड़ी इलाके के घाट सेक्शन की गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैड कांस्टेबल कमल मीणा ने बताया कि रातानाडा जोधपुर निवासी निखिल गिरी पुत्र मुकेश गोस्वामी (22), महामन्दिर निवासी मनीष पुत्र प्रकाश गिरी गोस्वामी (26), परवेश उर्फ पिन्टू पुत्र जितेन्द्र भारती (23), मण्डोर निवासी महेश पुत्र श्रवणसिंह (23), अनिल पुत्र रमेशचन्द्र बन्जारा (24) व मण्डोर निवासी ऋतिक पुत्र नरपतसिंह देवड़ा (19) एक जीप में सवार होकर जोधपुर से सादड़ी पहुंचे। वे शाम को परशुराम महादेव कुण्डधाम जा रहे थे, इस दौरान घाट सेक्शन मार्ग में जीप अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में पलट गई।

इस बीच एक पेड़ के सहारे जीप अटक गई। जीप सवार सभी घायल [ Traveler Injured ] हो गए। जीप पेड़ से अटकने से वे नीचे उतरने में सफल हो गए। सूचना पर ग्रामीण पप्पूराम परमार, हीरालाल कलाल, सुरेश मेघवाल, जितेन्द्रसिंह उमकली, गोपालसिंह मुण्डारा, बाघसिंह चौहान व चेतनप्रकाश शर्मा व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लाया गया। निखिल का हाथ फ्रेक्चर हो गया, वहीं परवेश भारती के रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया।