2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानीयों की इस बात का फायदा उठाकर बदमाशो ने की वारदाते…

देश भर में 250 से अधिक वारदातों में ढाई करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 18 Nov 2017, 10:50 AM IST

atm fraud

देश भर में 250 से अधिक वारदातों में ढाई करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मामला

रायपुर मारवाड़.

एटीएम कार्ड बदलकर देश भर में 250 से अधिक धोखाधड़ी की वारदात कर लोगों के एकाउंट से 2.50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की चपत लगाने वाले तीनों बदमाशों से रायपुर पुलिस शुक्रवार को एक एटीएम में ले गई। आरोपित किसी तरह एटीएम हेंग कर वारदात को अंजाम देते यह पुलिस ने रेकर्ड किया। रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस धोखाधड़ी की राशि बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
पुलिस ने इस मामले में उतराखण्ड के हरिद्वार जिले के सुनहरा आदर्श कॉलोनी रूड़की (गंगनहर) निवासी अजय राठौड़ (22) पुत्र जगपाल सिंह सांसी (ठाकुर), उसके सगे भाई सचिन राठौड़ (24) व ड्राइवर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के न्यू लक्ष्मीपुरम् कॉलोनी गलीरा चौक (सदर बाजार) निवासी विजेन्द्र चौहान (42) पुत्र केहरसिंह सांसी को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह चारण ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि राजस्थान के लोग आसानी से अनजान लोगों पर विश्वास कर लेते है। कइयों को एटीएम से रुपए निकालने तक नहीं आते। इसलिए आस-पास खड़े अन्य को एटीएम कार्ड देकर रुपए निकलाते है। इसलिए यहां एटीएम कार्ड बदलकर वारदात करना अन्य राज्यों की अपेक्षा आसान लगा। इसलिए उन्होंने ज्यादातर वारदातें राजस्थान में की।

दस वारदातों के बाद बदल देते राज्य

बदमाशों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे एक राज्य में लगातार दस वारदात करने के बाद अन्य राज्य चले जाते थे। जिससे कि दस-पन्द्रह दिन बाद मामला शांत हो जाए।

विजेन्द्र है मास्टर माइंड

रूड़की का शातिर विजेन्द्रसिंह सिसोदिया इस गिरोह का मास्टर माइंड है। वह बेरोजगार युवकों को अपने गिरोह में शामिल करता है। उन्हें अपने साथ ले जाकर एटीएम बूथ को हेक करने एवं व कार्ड बदल कर किसी तरह दूसरे के एकाउंट से राशि विड्रोल करनी है यह तरीका सिखाता था। ठगी की रकम का अधिकांश हिस्सा विजेन्द्र रखता था।