5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल परिसर में ट्रैक्टर सिखना पड़ा भारी, नीचे दबने से नाबालिग की थमी सांसे, एक घायल

स्कूल परिसर में ट्रैक्टर सिखना पड़ा भारी, दबने से एक नाबालिग की दर्दनाक मौत
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

anandi lal

Jan 03, 2019

pali

पाली/गिरादड़ा। सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर को ट्रैक्टर पलटने से एक नाबालिग की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव के स्कूल परिसर में ट्रैक्टर पलटने से रूपावास गांव निवासी राकेश पुत्र सोनाराम पटेल (17) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहन पुत्र चेताराम पटेल (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया।

असंतुलित होकर पलटने से चली गई जान

जानकारी में सामने आया कि मोहन के पिता चेताराम पटेल सुमेरपुर अपने बेरे पर गए हुए थे। पीछे से मोहन घर से ट्रैक्टर लेकर अपने साथ राकेश को बैठकर गांव के ही स्कूल परिसर में ट्रैक्टर चलाना सिख रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटने से हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद ग्रामीण सीओ निशांत भारद्वाज, सदर थाने की एसआई डिम्पल कुंवर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

मृतक के पिता की हादसे में हो चुकी है मौत

मृतक राकेश के पिता सोनाराम पटेल की नौ साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राकेश के परिवार में अब विधवा मां व एक छोटा भाई है।