5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुटबाजी की राहुल गांधी से शिकायत, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष ने सुनाया दुखड़ा

-देशभर के चुनिंदा ब्लॉक अध्यक्ष से राहुल गांधी व अशोक गहलोत की टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधी बातचीत
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 28, 2018

Tele-conferencing of Rahul Gandhi and Ashok Gehlot

गुटबाजी की राहुल गांधी से शिकायत, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष ने सुनाया दुखड़ा

पाली। वर्तमान में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और खींचतान की शिकायत अब राहुल गांधी तक भी पहुंच गई है। रोहट ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल ने टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए संवाद में साफ तौर पर कहा कि राजस्थान में अभी तो कांग्रेस सरकार नहीं है। उसमें भी संगठन के पदाधिकारियों को तवज्जो नहीं दी जा रही है। सरकार बनेगी तो संगठन का क्या हाल होगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की पार्टी कार्यक्रमों में की जा रही अवहेलना का दुखड़ा सुनाया।

दरअसल, राजस्थान में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक पार्टियां जमीनी स्तर पर रणनीतिक रूप से जुट गई है। कांग्रेस भी सीधी ब्लॉक अध्यक्षों के जरिए बूथ मैनेजमेंट कर रही है। ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। प्रत्येक राज्य के चुनिंदा ब्लॉक अध्यक्षों से राहुल गांधी व महासचिव अशोक गहलोत ने टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। राजस्थान से रोहट ब्लॉक अध्यक्ष से टेलीकांफ्रेंसिंग हुई। पटेल ने पिछले दिनों पीसीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए पार्टी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की अवहेलना की शिकायत की। पटेल ने यहां की गुटबाजी पर अंकुश लगाने का भी आग्रह किया। इस पर लाइन पर मौजूद महासचिव गहलोत ने आश्वासन दिया कि अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

गहलोत ने यह भी कहा कि पार्टी की निचली इकाई के सम्मान का पूरा याल रखा जाएगा। प्रत्याशी चयन का भी दिया सुझाव महासचिव गहलोत ने पूछा कि इस बार जीत जाओगे? जवाब में ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी का चयन सही किया गया तो निश्चित रूप से पार्टी चुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति काफी उत्साह है। गुटबाजी पर नियंत्रण किया तो नि:संदेह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

तीन दिन पूर्व फालना में हुआ था कार्यक्रम
तीन दिन पूर्व फालना में कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास व कई ब्लॉक अध्यक्षों को तवज्जो नहीं दी गई। इस बात को लेकर पार्टी में गहरा असंतोष बताया जा रहा है।

वस्तुस्थिति से अवगत कराया
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव अशोक गहलोत से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई। मैंने हाल ही में पार्टी के एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की अवहेलना से आलाकमान को अवगत कराया है। संगठन के पदाधिकारियों को तवज्जो मिलनी ही चाहिए। -मंगलाराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रोहट