
जंगल से गांव में कुछ एेसा आया की मच गई पूरे गांव में दहशत.....यहां देखे विडियो
पाली/लुणावा। जिले के लुणावा गांव के न्यू कॉलोनी में एक मकान में सुबह करीब आठ बजे के समय गांव में एक भालू को देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ की आवाज से भालू गांव में घुस गया जिससे गांव में एक बार दहशत का माहौल हो गया। उसी समय वन विभाग एवं बाली पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। गांव के नजदीक ही निजी विद्यालय होने की वजह से ग्रामीणों में भालू को लेकर दहशत रही। वही ग्रामीणों की भीड़ के चिल्लाने के चलते भालू गांव की गलियों में भागने लगा। जहां से वो गलियों से होते हुए खेतो की ओर भाग गया। वही भालू के गांव से बाहर निकलने पर प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भालू जिस मकान में आया वह गांव के ही भूराराम का बताया जा रहा है जो खाली था।
रेस्क्यू टीम के पीछे भागा भालू :
भालू को पकडऩे आई रेस्क्यू टीम के पास भालू को पकडने का कोई साधन नही थी। लकडि़यो के आगे बोरे बांध कर आग लगा कर भालू को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा था। उसी समय रेस्क्यू टीम के मंेबर ईश्वरसिंह के पीछे भालू भागने लगा तभी पास ही खडे़ बुजुर्ग पन्नालाल कुमावत ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रोकने का प्रयास किया अन्यथा कोई नुकसान हो सकता था।
ग्रामीणों ने दिया रेस्क्यू टीम का पूरा साथ :
भालू को पकडऩे के लिए आई रेस्क्यू टीम को ग्रामीणो ने भालू को पकडने में पूरा साथ दिया और भालू को गांव से बाहर भगाने में कामयाब रहे। इस काम में लुणावा सरपंच मोहनलाल चौधरी, पन्नालाल कुमावत, आेम प्रकाश ओझा, नाथूलाल मेवाड़ा, मोडाराम देवासी, मोहन मेघवाल सहित पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
Published on:
03 Jul 2018 11:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
