7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के पीएम मोदी को भाया पाली का गुलाब हलवा, बोले पाली की मिठाई है खास

पाली के गांधी परिवार से पीएम हाउस में मोदी ने की चर्चा, पीएम को पाली का गुलाब हलवा व पिस्ता लॉज मिठाई की भेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Updated: 17 Jul 2025, 8:47 PM IST

pm modi

पाली के गांधी परिवार से चर्चा करते पीएम मोदी।

पाली का गुलाब हलवा अपने आप में खास है। मैं यह खाऊंगा तो मेरा वजन नहीं बढ़ जाएगा। पाली का गुलाब हलवा व पिस्ता लॉज भेंट करने पर वे बोले पाली के लोग मिठाई के शौकीन है। प्रधानमंत्री निवास में यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाली के गांधी परिवार के सदस्यों से कही। उन्होंने बेंगलूरु निवासी राज्यसभा सांसद लहरसिंहसिरोया के साथ उनकी बेटी पाली निवासी आशा गांधी, दामाद महेन्द्र गांधी, आशा की बहू कीर्ति गांधी व पुत्र कुणाल गांधी के साथ 40 मिनट तक बात की। उन्होंने कीर्ति से उनकी ओर से महिलाओं की माहवारी, गर्भवस्था व उसके बाद उपयोग होने वाले इको फैंडली प्रोडक्ट की जानकारी लेते हुए उनको बढ़ावा देने को कहा। जिससे प्लास्टिक वाले प्रोडक्ट का उपयोग कम हो। पीएम ने कहा कि इको फैंडली प्रोडक्ट से पर्यावरण संरक्षण होगा।

पाली व अहमदाबाद का नाता

पीएम ने आशा से कहा कि पाली-अहमदाबाद का पुराना नाता है। जब में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता था और जब गुजरात में था तो राजस्थान हॉस्पिटल जाता था। वहां पाली से कई लोग उपचार के लिए आते थे। पाली से अहमदाबाद का व्यापारिक व सामाजिक सम्बन्ध है। उन्होंने आशा की ओर से पौधे लगाने के छांव प्रोजेक्ट के बारे में पूछकर उससे अधिकतम लोगों को जोड़ने व एक पेड़ मां के नाम...अभियान को भी आगे बढ़ाने को कहा।

शक्ति का करना चाहिए संचार

मोदी से कुणाल ने पूछा कि आप किससे इन्सपायर है। इस पर मोदी बोले मैं हर भारतीय से इंस्पायर हूं। जब में देश में घूमा तो लोगों को मेहनत करते देखा। उनकी प्रेरणा से आज भी कार्य कर रहा हूं। स्वामी विवेकानंद से प्रेरित हूं। शक्ति व क्षमता होने पर उन्होंने कहा कि उसका संचार कर देना चाहिए। उसे स्वयं पर हावी नहीं होने देना चाहिए। ऐसा होने पर आप जमीन से जुड़े रहेंगे। अहंकार से दूर रहकर विनम्र बने रह सकते हैं।