1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही रात में यहां के चार घरों में चोरी, विरोध करने पर वकील पर किया हमला

Theft in Houses in Sumerpur-Pali : चोरी से ग्रामीणों में भय
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Dec 19, 2023

एक ही रात में यहां के चार घरों में चोरी, विरोध करने पर वकील पर किया हमला

पाली जिले के सुमेरपुर में एक मकान में चोरी की वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।

Theft in Houses in Sumerpur-Pali : पाली जिले के सुमेरपुर शहर से सटे पुराड़ा गांव में रविवार रात चोरों ने एक साथ चार घरों को अपना निशाना बनाया। घर में रखे अलमारियों व संदूकों को तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले भागे। एक परिवार के जाग जाने और विरोध करने पर चोरों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना के बाद सुमेरपुर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का अवलोकन कर मौका रिपोर्ट तैयार की।

शहर के कई घरों से बाइक चोरी हुई। कई लोग तो रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराते। सुमेरपुर के समीप पुराड़ा गांव में चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर अलमारियों व संदूकों के ताले तोड़े और कपडे बिखेरकर जेवरात की तलाश की। दूसरे स्थानों पर रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद सुमेरपुर थाने से मुख्य आरक्षी हंसाराम पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। मकान मालिकों ने चोरी की घटना और चोरी हुए जेवरात की जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की।

बाहर से लगाई कुंडी
जानकारी के अनुसार पुराड़ा गांव में एडवोकेट अशोककुमार केसरसिंह राजपुरोहित, कल्याणसिंह भोपालसिंह राजपुरोहित, हरिराम हेमाराम मेघवाल और गणेशराम नगाराम मीणा के घर चोरों ने हाथ साफ किया। एडवोकेट अशोककुमार ने चोरों को रोका तो उन पर हमला कर फरार हो गए। जाते समय मुख्य दरवाजे की कुुंडियां भी लगा गए। जिससे मकान के अंदर से लोग बाहर नहीं आ सके। सुमेरपुर उपखण्ड क्षेत्र के नेतरा, जाखोड़ा, बलवना, भारुन्दा, पुराड़ा और नोवी समेत आसपास गांवों में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में भय है। सुमेरपुर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि शीघ्र चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास करेंगे।