4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्टोरेंट के कैबिन की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

-दो साल में आठवीं बार हुई वारदात
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 29, 2018

Theft in the restaurant cabin

रेस्टोरेंट के कैबिन की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

रायपुर मारवाड़। कस्बे के पुराना बस स्टैण्ड पर फोरलेन से सटे रेस्टोरेंट के कैबिन का अज्ञात बदमाशों में ताला तोड़ दिया। लोहे के सरिए से तोडफ़ोड़ कर कैबिन में रखी नकदी व सामान चोरी कर ले गए। ये वारदात कैबिन के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान कर उन्हें दबोचने की कवायद शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार स्थानीय कस्बे निवासी अशोक अरोड़ा ने बुधवार को सवेरे पुलिस को सूचना दी। जिसमें बताया कि फोरलेन पर अडंरब्रिज के पास रेस्टोरेंट है। जहां अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ नकदी व खाद्य-पेय सामग्री के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। जहां कैबिन का ताला टूटा मिला। पुलिस ने कैबिन के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वे मुडे हुए थे। पुलिस ने फुटेज खंगाले है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इधर, दुकानदार अरोड़ा ने बताया कि बीते दो साल में इनकी कैबिन का आठवीं बार ताला तोड़ा गया है। संभवत: आस-पास के ही गांवों के ही बदमाशों द्वारा बार-बार इसी कैबिन को निशाना बनाया जा रहा है।

ताला तोडऩे के बाद मोड़ दिए कैमरे
कैमरे में कैद फुटेज के अनुसार दो युवक बाइक लेकर देर रात कैबिन पर पहुंचे। 25 से 30 की उम्र के दोनों युवकों ने सिर पर सर्दी से बचने के लिए कैप लगा रखी थी। इन्होंने अपने साथ रखे बैग से लोहे का सरिया निकाला ओर कैबिन का ताला तोड़ दिया। ताला तोडऩे के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि कैबिन के ऊपर कैमरे लगे हैं। एक युवक ने कैमरों की दिशा मोड़ दी। इसके बाद कैबिन में रखा सामान व नकदी चोरी कर ले गए।

वृद्धा का आभूषण लूट भागे बदमाश

पाली। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर क्षेत्र में खुले में शौच के लिए गई एक वृद्धा का सोने का आभूषण लूटकर तीन बदमाश फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची औद्योगिक थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में देर रात तक जुटी रही। पुलिस के अनुसार सरदारपटेल नगर निवासी नवलकिशोर की बेटी की शादी थी। बारात में चंडालिया (सोजत) निवासी सुखिया देवी (60) पत्नी घीसाराम वादी आई थी। शौच जाने के लिए वह एक महिला के साथ सरस डेयरी के निकट ही सूनसान क्षेत्र में जा रही थी। इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने झपट्टा मार कर वृद्धा के सिर पर पहना बोर छीना ओर फरार हो गए। उनके चिल्लाने पर लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही।