25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Voting 2023 Live: सुबह 9 बजे तक जैतारण में सबसे ज्यादा 9.48 तो बाली में 5.02 फीसदी मतदान

पाली जिले में सुबह 9 बजे तक 8.34 प्रतिशत मतदान हुआ
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election Voting 2023 Live: सुबह 9 बजे तक जैतारण में सबसे ज्यादा 9.48 तो बाली में 5.02 फीसदी मतदान

Rajasthan Election Voting 2023 Live: सुबह 9 बजे तक जैतारण में सबसे ज्यादा 9.48 तो बाली में 5.02 फीसदी मतदान

पाली जिले में सुबह 9 बजे तक 8.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक सबसे कम मतदान जैतारण विधानसभा क्षेत्र में 5.02 प्रतिशत रहा है। वही सबसे अधिक मतदान 9.48 प्रतिशत जैतारण विधानसभा क्षेत्र में रहा।
जिले की सभी छह विधानसभाओं में सुबह से मतदान को लेकर लोगों व युवाओं में उत्साह रहा। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिखने को मिली। बताते चलें जिले की छह विधानसभाओं में कुल 1682 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जहां पर मतदान जारी है।

सोजत. सोजत विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रभर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। सवेरे से ही मतदान बूथो पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारे लग गई। मतदाता विभिन्न वाहनों से मतदान देने के लिए पहुंचे। नम्बर एक स्कूल बूथ 14 पर मतदान बूथ पर मतदाताओं की कतारे नजर आई।

निमाज. विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। सवेरे से ही मतदान बूथो पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारे लग गई। मतदाता विभिन्न वाहनों से मतदान देने के लिए पहुंचे। भाग संख्या 168 आदर्श मतदान बूथ पर लंबी लाइने नजर आई।

सुमेरपुर. विधानसभा क्षेत्र में 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया। एसडीम हरिसिंह देवल ने बताया कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 9 बजे तक 9.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान बूथों पर प्रशासन की ओर से पूरी तरह से व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इस दौरान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न बूथों का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना ने निरीक्षण किया।

जानिए किस विधानसभा में सुबह 9 बजे तक कितना हुआ मतदान
जैतारण 9.48 प्रतिशत
सोजत 8.82 प्रतिशत
पाली 9.32 प्रतिशत
मारवाड़ जंक्शन 8.34 प्रतिशत
बाली 5.02 प्रतिशत
सुमेरपुर में 9.05 प्रतिशत मतदान
पाली जिले में कुल 8.34 प्रतिशत मतदान

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग