5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 जिलों में जिम्मेदारों को नहीं मिला राज्यस्तर पर सम्मानित होने लायक एक भी दिव्यांग…

निदेशालय विशेष योग्यजन ने प्रत्येक जिलास्तर से मांगे थे आवेदन - राज्य में महज आठ जिलों से आए 17 प्रस्ताव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 16 Nov 2017, 1:44 PM IST

divyang

पाली.

केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर लगाकर इनको लाभांवित करने के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के 25 जिलों में सरकार एक भी दिव्यांग ऐसा नहीं ढूंढ पाई जो कि सम्मानित होने लायक हो। यह बात पढऩे में भले ही आपको आश्चर्यचकित करने वाली लगे, लेकिन 3 दिसम्बर को नि:शक्तता दिवस पर होने वाले सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों में से 25 जिलों ने एक भी आवेदन नहीं भेजा है। इसमें पाली जिला भी शामिल है।

राज्य भर में विभिन्न श्रेणियों के हजारों नि:शक्तजन हैं, लेकिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने इस सम्मान समारोह के बारे में जिलास्तर पर प्रचार-प्रसार ही नहीं किया। नि:शक्तजनों के चयन के लिए जिलास्तर पर कमेटी गठित की। लेकिन इसके बावजूद एक भी आवेदन विभाग तक नहीं पहुंचा पाए। इसके साथ ही नियमों की भी कुछ जटिलता रही। जैसे कि सम्मानित होने के लिए किसी दिव्यांग व संस्थान को पिछले तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट, ज्ञापन एवं अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट संलग्न फाइल करनी होगी।

इन आठ जिलों से 17 प्रस्ताव

राज्य के 33 जिलों में से महज 8 जिलों से 17 प्रस्ताव निदेशालय विशेष योग्यजन जयपुर तक पहुंचे हैं। चित्तौडगढ़़ -2, सीकर -3, चुरू -2, भीलवाड़ा-1, अजमेर-4, टोंक-1, झालावाड़ -1, झुंझुंनू-3 प्रस्ताव मिले।

आयुक्त विशेष योग्यजन के जिले से भी नहीं गया एक भी प्रस्ताव

आयुक्त विशेष योग्यजन धन्नाराम पुरोहित के गृह जिले जालोर से भी निर्धारित तिथि तक निदेशालय विशेष योग्यजन जयपुर एक भी प्रस्ताव नहीं पहुंचा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपने जिले के विशेष योग्यजन को राज्य स्तर पर सम्मानित करवाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कितने सचेत हैं।

ये हैं पुरस्कार की श्रेणियां
1 - सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन कर्मचारी/स्वनियोजित विशेष योग्यजन पुरस्कार।

2 - सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए पुरस्कार।
3- विशेष योग्यजन व्यक्तियों के निमित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था के लिए पुरस्कार।

4 - प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार।
5 - विशेष योग्यजन व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या अभिनव या उत्पाद विकास के लिए पुरस्कार।

6 - विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए बाधायुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ठ कार्य के लिए पुरस्कार।
7- पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए पुरस्कार।

8- राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनलाइजिंग एजेंसी के लिए पुरस्कार।
9 - उत्कृष्ठ सृजनशील वयस्क विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए पुरस्कार।

10 - सर्वश्रेष्ठ सृजनशील विशेष योग्यजन बच्चों के लिए पुरस्कार।
11 - सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस।

12 - सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट।
13 - सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन खिलाड़ी।

14 - विशेष योग्यजन व्यक्तियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सर्वश्रेष्ठ राज्य।

अधिकारियों से लेंगे जानकारी, प्रचार-प्रसार के लिए क्या किया

जिन जिलों से आवेदन नहीं आए, वहां के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से जानकारी लिखित में लेंगे, जिसमें सामने आ सके कि उन्होंने इसके प्रचार-प्रसार के लिए कुछ किया या नहीं।

- धन्नाराम पुरोहित, आयुक्त विशेष योग्यजन (राज्यमंत्री)