
ट्रोले के पीछे से टकराई लोक सेवा परिवहन की बस, टला बडा हादसा.....यहां देखे विडियों
पाली/रोहट। पाली जोधपुर राजमार्ग पर अरटिया बोर्ड के निकट बुधवार की सुबह लोक सेवा परिवहन की बस आगे चल रहे ट्रोले से टकरा गई जिससे बस चालक व कंडक्टर सहित तीन जने घायल हो गए व कुछ सवारियों के मामूल चोटे आई। लोक सेवा परिवहन की बस बुधवार सुबह जोधपुर से पाली की तरफ जा रही थी कि अरटिया बोर्ड के निकट एक वाहन ने अचानक से ओवरटेक किया तो ट्रोले चालक ट्रोले को धीरे करते ही पीछे चल रही बस ट्रोले से जा टकराई जिससे बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त बस में बस चालक चौपड़ा शिवपुरा निवासी बाबूलाल पुत्र लूणाराम मेघवाल फंस गया जिसे पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करके बाहर निकाला ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहट पहुंचाया। वही बस में आगे बैठे कंडक्टर बिरलोका खींवसर निवासी अनोपसिंह पुत्र गोपसिंह रावणा राजपुत, कांकाणी निवासी हरिसिंह पुत्र राजूसिंह राजपुत घायल हो गय जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहट पहुंचाया गया। बस में 30 से 35 सवारियां सवार थी बस में कुछ सवारियों के मामूली चोटे लगी जो हादसे के बाद अपने-अपने स्तर से अन्य वाहनों में चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाकर यातायात सुचारू करवाया।
Published on:
27 Jun 2018 12:54 pm
