10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाया झाडू, ओम माथुर बोले 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक घंटे करेंगे श्रमदान
Play video

VIDEO : पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाया झाडू, ओम माथुर बोले 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक घंटे करेंगे श्रमदान

-पाली जिले के फालना कस्बे के रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ स्वच्छता अभियान का आगाज-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद माथुर व ऊर्जा व विधि राज्यमंत्री राणावत के नेतुत्व में लोगों ने किया श्रमदान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 17 Sep 2018, 12:08 PM IST

फालना/पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार सुबह पाली जिले के फालना कस्बे के रेलवे स्टेशन परिसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर और राजस्थान सरकार के ऊर्जा व विधि राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत के नेतुत्व में कस्बेवासियों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान कर चलाया जाएगा।

भाजपा उपाध्यक्ष माथुर ने पत्रिका से कहा कि 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन एक घंटे विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान किया जाएगा। अभियान से लोगों को जागरुक करना हमारा उद्देश्य है। अभियान के पहले दिन भाजपा नेताओं के साथ कस्बे के लोगों ने फालना के रेलवे स्टेशन परिसर में झाडू लगाकर श्रमदान किया। इस मौके पर ऊर्जा व विधि राज्यमंत्री राणावत, पूर्व सांसद पुष्प जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत त्रिवेदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूअर क्लासेज, मुस्लिम समाज, उद्योग व्यापार संघ, नगर के विभिन्न संगठनों व जैन समाज के लोगों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान कर प्रधानमंंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष माथुर ने अभियान को लेकर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता के साथ-साथ सेवा को महत्वपूर्ण बताया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन प्रबंधक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, रेलवे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, रेलवे कर्मचारी, कुली, वेंडर, कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़