
पाली। जिले के सबसे बड़े बांगड़ कॉलेज में इनडोर स्टेडियम बनेगा। कॉलेज प्रशासन इसको मूर्त रूप देने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। आने वाले कुछ ही माह में इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। बांगड़ कॉलेज परिसर में 250 गुणा 120 फीट के क्षेत्रफल में इनडोर स्टेडियम निर्माण कार्य करवाना प्रस्तावित है। जहां बास्केटबॉल, वॉलीबाल, टेनिस, बेडमिंटन खेल खिलाड़ी खेल सकेंगे।
मैदान में छह-सात कोर्ट का निमार्ण कार्य करवाना प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। कॉलेज की विकास समिति की बैठक में प्रस्ताव को पास करवाने की कार्रवाई के बाद टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। विकास समिति के कोष से खर्च होगी राशि विद्यार्थियों से फीस के रूप में ली गई राशि जो विकास समिति कोष में जमा है। उस राशि से कॉलेज प्रबंधन इनडोर स्टेडियम का निर्माण करवाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए सरकार से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं ली जाएगी।
विद्यार्थियों को फायदा
कॉलेज में खेल सुविधाओं का अभाव है। इसको देखते हुए इनडोर स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे। इससे विद्यार्थियों को खेल खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। -डीके नवलखा, प्राचार्य बांगड़ कॉलेज, पाली