11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : बास्केटबाल प्रतियोगिता में जयपुर टीम ने मारी बाजी, शहरवासियों ने तालियां बजाकर खिलाडिय़ों का बढ़ाया जोश
Play video

VIDEO : बास्केटबाल प्रतियोगिता में जयपुर टीम ने मारी बाजी, शहरवासियों ने तालियां बजाकर खिलाडिय़ों का बढ़ाया जोश

-63वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता-फाइनल मैच देखने उमड़े शहरवासी

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 27, 2018

पाली। 63वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी 17/19 वर्ष छात्रा बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। दोनों ही वर्गों में जयपुर की टीम विजेता रही। अब समापन समारोह में विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता के तहत सुबह सेमीफाइनल मैच भी खेल गए। उनमें विजेता रही टीमों में फाइनल मैच खेला। प्रतियोगिता के तहत फाइनल मैच बांगड़ स्कूल मैदान में खेले गए। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। मैच के दौरान दर्शक अपनी पसंद की टीम का उत्साहवर्धन करते नजर आए। 17 वर्ष आयु वर्ग का फाइनल मैच जयुपर व जयपुर एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें कांटे का मुकाबले में जयपुर की टीम ने जयपुर एकडेमी को 30-25 से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। इसी तरह 19 वर्ष आयु वर्ग का मैच जयपुर व सीकर के बीच खेला गया। जिसमें जयपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को एक तरफा बना दिया और सीकर को 48-23 से हराया। फाइनल जीतने के बाद खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी मनाई।

कलक्टर व एसपी भी पहुंचे मैच देखने
फाइनल मुकाबला देखने के लिए बांगड़ स्कूल बास्केटबाल मैदान में शाम को दर्शकों की खासी भीड़ रही। जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश भी फाइनल देखने पहुंचे। दोनों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी अगराराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक विनोद कुमार शर्मा, पर्यवेक्षक विजेन्द्रसिंह के साथ बड़ी सं या में लोग मौजूद थे।

प्रथम पांच स्थानों पर यह टीम रही
17 वर्ष आयु वर्ग
प्रथम – जयपुर
द्वितीय – जयपुर एकेडमी
तृतीय – अजमेर
चतुर्थ – जोधपुर
पंचम – भीलवाड़ा

19 वर्ष आयु वर्ग
प्रथम – जयपुर
द्वितीय – सीकर
तीतृय – श्रीगंगानगर
चतुर्थ – उदयपुर
पंचम – जोधपुर