12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : पिस्टल लेकर जा रहे युवक की आखिर क्या थी मंशा, पढि़ए पूरी खबर
Play video

VIDEO : पिस्टल लेकर जा रहे युवक की आखिर क्या थी मंशा, पढि़ए पूरी खबर

-सोजतरोड थाना क्षेत्र के फुलाद मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के निकट हुआ हादसा -पुलिस ने आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 25, 2018

सोजत/पाली। जिले के सोजतरोड थाना क्षेत्र के फुलाद मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के समीप एक मोटरसाइकिल स्लीप हो गई। इससे युवक घायल हो गया। उसके पास से एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस मिले है। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सरदारपुरा निवासी नाथुराम गुर्जर मोटरसाइकिल पर सिरियारी से सोजत की ओर जा रहा था। फुलाद मार्ग पर बाइक असंतुलित होकर स्लीप हो गई। इससे वह घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में जारी है। उसके कब्जे से पिस्टल व कारतूस मिले, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।