12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : इस गैंग के कारनामें सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, पढि़ए पूरी खबर
Play video

VIDEO : इस गैंग के कारनामें सूनकर आप भी रह जाएंगे दंग, पढि़ए पूरी खबर

-सात महिलाओं सहित नौ जने गिरफ्तार-प्रदेश की कई वारदातें खुली

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 25, 2018

रानी/पाली। जिले के रानी थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात महिलाओं सहित नौ जनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने प्रदेश के कई जिलों व अन्य राज्यों में चेन स्नेचिंग की वारदातें करना कबूला है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के अनुसार 18 अक्टूबर को आशापुरा माता मंदिर नाडोल में एक महिला की सोने की चेन लूट ली गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी प्रकार 22 व 23 अक्टूबर को भी वारदातें हुई।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन कर गिरोह को पकडऩे के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने मंदिर में घूम रही संदिग्ध शकुंलता नाम की महिला को दस्तयाब कर पूछताछ की। उसने एक वारदात कबूल की। साथ ही बताया कि अलवर का गिरोह यह वारदातें कर रहा है। पुलिस ने टोल प्लाजा नारलाई, अलवर जाने वाले रास्ते के फुटेज के आधार पर गाड़ी का पीछाकर मु य सरगना राकेश उर्फ राजेश को अलवर से गिरफ्तार किया। उसने अपने गिरोह के साथ पाली जिले के नाडोल, रास, वेपारी, सुमेरझुपा के अलावा भीलवाडा, टोंक, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, झालारापाटन, जालोर के साथ अन्य राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब में वारदातें करना कबूला। यह गिरोह सत्संग, प्रवचन, मेलों में अधिक उम्र की महिलाओं को निशाना बनाते और गले में पहनी सोने की चेन तोड़ लेता। पुलिस ने गिरोह के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हुए गिरफ्तार
राम नगर मोहल्ला अलवर निवासी राकेश उर्फ राजेश पुत्र फतेह सिंह बावरिया, श्रवण सिंह पुत्र फतेह सिंह बावरिया, शकुंतला पत्नी ओम प्रकाश, मीना देवी पत्नी चंदू, सविता पत्नी मनोहर, रेखा पत्नी राकेश, कौशल्या पत्नी मुकेश, सोनू देवी पत्नी अजय को गिरफ्तार किया।