
पाली। शहर के लाखोटिया उद्यान परिसर के गऊ घाट पर रविवार की सर्द सुबह राजस्थान पत्रिका का हमराह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां मस्ती का उत्साह और क्रिएटिविटी का नया नजारा देखने को मिला। जहां शहरवासियों व स्कूली विद्यार्थियों ने गायन, डांस, जिम्नास्टिक, योग, बेडमिंटन, रस्सी कूदने जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। मंच पर कई युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे देख उपस्थिति शहरवासी तालियां बजाने पर मजबुर हो गए। प्रस्तुतियों का यह दौर सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक चला।
शहर में रविवार की खुशनुमा फिजा खुशियों और मस्ती से भरी रही। लाखोटिया उद्यान के गऊघाट पर एक बार फिर खुशियों का मेला भरा। राजस्थान पत्रिका की पहल हमराह अब शहरवासियों की आदत बनता जा रहा है। कोई याद दिलाए या न दिलाए, कोई कहे या न कहे रविवार की सुबह शहरवासियों को पत्रिका का हमराह कार्यक्रम याद आ जाता है। हमराह कार्यक्रम में कोई मंच पर गीत गुनगुना रहा था तो कोई मस्त हवा के झोंकों के संग इठलाता नजर आया। किसी ने बेडमिंटन खेला तो कई बच्चे केनवाज पर अपनी कल्पनाओं के रंग उकेरे नजर आए। करीब दो घंटे तक चले हमराह कार्यक्रम में हर कोई अपनी मस्ती में मस्त नजर आया। लोगों ने खुलकर व्यायाम, योगा सहित अन्य गतिविधियों में भाग लिया। ओर अगले संडे फिर आयोजित होने वाले हमराह कार्यक्रम में मिलने के साथ विदा ली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधानसभा चुनाव में साफ छवि के उम्मीदार को वोट करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में मंच संचालन पारख भाटी अंजाना ने किया। उन्होंने आज मौसम बड़ा बईमान है… गीत की प्रस्तुति दी भी दी।
इन्होंने भी दी प्रस्तुति
कार्यक्रम की शुरुआत नन्ही काश्वी पाण्डेय ने बिगुल बजाकर की। आशापुरा नगर स्थित ज्योति विद्यामंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका रजिया हुसैन खिलेरी ने ए मेरे प्यारे वतन… गीत गया। उसके बाद निर्मला परिहार ने मां-बाप के चरणों में स्वग…र्, तृप्ति पाण्डेय व रजिया हुसैन खिलेरी ने एक तू ही भरोसा एक तू ही सहारा… गीत गाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उठो जवानों देशी की वसुंधरा पुकारती… गीत की प्रस्तुति दी। आम के आम गुठलियों के दाम गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। नव्य शर्मा ने मां तुझे सलाम… गीत गाया। इसी क्रम में केशव नगर स्थित गिरधर बाल निकेतन स्कूल की अध्यापिका दीपिका बंजारा ने मेरी हर सांस पर लिखा है जिनका नाम वो मेरे पापा नहीं मेरे भगवान है… कविता की प्रस्तुति दी। इन्दिरा कॉलोनी स्थित मरुधर स्कूल की छात्रा दीपिका ने आडो डोडा चाले चौधरी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। विपुल विजय राठौड़ ने बंदूक चलेगी… गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। हमजा स्पोटर्स एकेडमी के प्रशिक्षक विजय शर्मा के नेतृत्व में खुशी शर्मा, नक्षत्र भटनागर, सिमरन शर्मा, कमल वैष्णव, जयंत सोलंकी, तनीष चौधरी ने वुशु का डेमो दिया। इन्दिरा कॉलोनी निवासी अयान व नसरीन अंसारी ने कागज पर पेटिंग बनाई। भंवरसिंह राजपुरोहित ने मयुरासन किया। बाबूलाल बोराणा ने योग के कई आसन किए। कृष्णा विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक जयशंकर त्रिवेदी व विद्यार्थियों ने योग के कई आसन किए। विद्यार्थियों ने ड्रम वादन भी किया। जिसे देख उपस्थित लोग तालियां बजाने पर मजबुर हो गए। शनिदेव मंदिर के पंडित अशोक जोशी ने लोगों की हस्तरेखा देकर सुझाव दिए।
इन्होंने निभाई सहभागिता
कार्यक्रम में ज्योति विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधक पवन पाण्डेय, रहीसा बानो शेख, नसरीन बानो, सुमन मेवाड़ा, कुसुम कंवर, लक्ष्मी मेंसन सहित जगदीश भाटी, अर्जुन सोलंकी, योगेश परमार, इरफान, कविता, उर्मिला, मुस्कान, रजन नगर निवासी लक्षिता टांक, इन्दिरा कॉलोनी निवासी नरेशकुमार शर्मा, प्रेम चौधरी, प्रवीण सैन, पिन्टू अहूजा, नेहरू युवा केन्द्र के भंवरसिंह राजपुरोहित, नितेश तोसावरा, स्काउट गाइड सपना डिडवानिया, उजाला नवल, मोहित जोशी, कमल वैष्णव, प्रकाश मेघवाल, जगदीश मीणा, जगदीश माली, जयंत सोलंकी, तनीष चौधरी लाखोटिया महिला मंडल की अध्यक्ष कमला सोलंकी, प्रवक्ता भाग्यवन्ती गेहलोत, गीता पंवार सहित कई जने उपस्थित रहे।
28 को महादेव बगेची में होगा हमराह कार्यक्रम
28 अक्टूबर रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित महादेव बगेची में हमराह कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारियों में पार्षद तिलोक चौधरी, सवाईसिंह जेतावत, सुदर्शनसिंह उदावत, सोनाराम चौधरी, पारस सैन, कौशल शर्मा सहित अन्य जुटे हुए है।