30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : इस रविवार को महादेव बगेची में हमराह होंगे शहरवासी
Play video

VIDEO : इस रविवार को महादेव बगेची में हमराह होंगे शहरवासी

-कई आयोजन होंगे, संगठन व शहरवासी होंगे भागीदार

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 26, 2018

पाली। राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित महादेव बगेची में हमराह कार्यक्रम होगा। यहां सुबह छह से आठ बजे तक शहरवासी खेलकूद में भाग लेने के साथ ही अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में हर उम्र और वर्ग के लोग स्वास्थ्य, मस्ती और मनोरंजन के साथ जीवन का नया अनुभव प्राप्त करेंगे।

पत्रिका की इस सौगात में एक ही जगह पर कई संगठन, कलाकार व पाली की प्रतिभाओं के साथ नारी शक्ति, बच्चे, बुजुर्ग व युवा अपनी प्रतिभा का भी परिचय देंगे। इस दौरान विशेषज्ञ सुबह की सुहानी सैर के साथ लोगों के साथ ज्ञान भी साझा करेंगे। पत्रिका की पहल से कई संगठन हमराह हो रहे है। जिन प्रतिभागियों को हमराह से जुडऩा है वे मोबाइल नम्बर 93529-28383 पर सम्पर्क कर सकते है। कार्यक्रम की तैयारियों में पार्षद तिलोक चौधरी, सवाईसिंह जैतावत, सुदर्शनसिंह उदावत, सोनाराम चौधरी, पारस सैन, कौशल शर्मा सहित अन्य जुटे हुए हैं।

मेरा वोट-मेरा संकल्प पर होगी चर्चा
फन, म्यूजिक व स्पोट्र्स की थीम पर शुरू होने वाले हमराह में शहरवासी शुद्ध का युद्ध, मेरा वोट मेरा संकल्प, वोट चैलेंज, जन एजेंडा, मेरा क्षेत्र मेरा मुद्दा व जनादेश पर चर्चा करेंगे। राजनीति में स्वच्छता पर भी अपनी बात रखेंगे। इसमें चेंजमेकर्स भी अपनी सहभागिता निभाएंगे।

हुनर को मिलेगा मंच
यदि आप में कोई हुनर है तो पत्रिका आपको हमराह कार्यक्रम में मंच उपलब्ध करवाएंगा। हमराह में योगा, डांस, सेल्फी, बॉक्सिंग, रस्सी कूद, गायन, मेहंदी, रंगोली, बेडमिंटन, सहित कई कार्यक्रम होंगे। इसमें कोई भी शहरवासी हिस्सा ले सकता है।