2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO : दो ट्रोलों में टक्कर से धधकी आग, ट्रेलर में जिंदा जले चालक व खलासी
Play video

VIDEO : दो ट्रोलों में टक्कर से धधकी आग, ट्रेलर में जिंदा जले चालक व खलासी

-72 फीट बालाजी के निकट फोरलेन पर हादसा-रात 2.30 बजे दमकल ने पाया आग पर काबू, पुलिस ने सुबह तक चलाया रेस्क्यूू

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 01, 2018

पाली। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के 72 फीट बालाजी के निकट फोरलेन पर देर रात करीब डेढ़ बजे पत्थरों से भरा एक ट्रेलर फोरलेन टायर से भरे खड़े एक ट्रेलर में घुस गया। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लगने से ट्रेलर सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए। दमकल ने रात 2.30 बजे आग पर काबू पाया। पुलिस ने चालक व खलासी के शव मोर्चरी में रखवाए।

पुलिस के अनुसार पत्थरों से भरा हुआ एक ट्रेलर 72 फीट बालाजी के निकट फोरलेन पर टायर से भरा एक ट्रेलर खड़ा था। इस दौरान खड़े टेलर के पीछे से यह ट्रेलर घुस गया। हादसे में पथरों से भरे ट्रेलर में सवार चालक व खलासी आग लगने से जिंदा जल गए। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एंबुलेंस 108 व दो फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। हादसे के चलते हाइवे पर देर रात तक दोनों तरफ यातायात रुकवा दिया गया था। देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जाम लगने से वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हुई। रात 2.30 बजे दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को ट्रेलर से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया।