
राणावास/पाली। जिले के सिरियारी गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकालने के बाद सिरियारी थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चोरी की वारदातों के विरोध में ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया।
सिरियारी थानाधिकारी की अनुपस्थिति में राणावास चौकी प्रभारी व ईएसआई जब्बर सिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में पिछले 15 दिनों से चोरी की वारदातें हो रही है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है,इससे ग्रामीणों में आक्रोश व भय व्याप्त है। लगभग 15 अलग-अलग जगहों पर अज्ञात चोरों लाखों का माल चुराया हैं। इस मौके पर ठाकुर श्याम सिंह, पंचायत समिति सदस्य भगत सिंह मेवाड़ा, पूव सरपंच कुनाराम, पूर्व उपसरपंच अल्लाबक्स पठान, संजय, जीवन बिहारी व्यास व दिलीप मेवाड़ा आदि मौजूद थे।
चोरी का एक ओर मामला आया सामने
इधर, सिरियारी थाना क्षेत्र के मलसाबाबड़ी गांव में चोरी की एक ओर वारदात सामने आई। मलसाबाबड़ी गांव के अटल सेवा केंद्र में बीती रात को चोरों ने हाथ साफ करते हुए अटल सेवा केंद्र के दो कमरों के ताले तोडकऱ चोरों ने राज नेट की बैटरीया, इनवर्टर, सोलर पैनल की 24 बैटरीया तथा कलर प्रिंटर सहित 6 कुर्सिया चुरा ली। ग्राम रोजगार सहायक हेमंत भाटी ने बताया कि सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने सूचना देते हुए बताया कि पंचायत के गेट खुले हुए पड़े हैं। इस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है।