
वसुंधरा सरकार के विरोध में उतरा पूरा गांव....जानें क्यों आई एेसी नौबत
पाली/आऊवा। वसुंधरा सरकार के विरोध में बांता गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बुधवार को अनशन पर बैठ गए। वही ग्रामीणों ने सरकारी शिविरों का भी बहिष्कार कर दिया। बांता गांव में सडक़ निर्माण, पूल निर्माण और बहादुर देवासी हत्याकांड का खुलासा नही होने और कोई सुराग नही मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश पनपा है। इसी के चलते उन्होने सरकारी शिविर का भी बहिष्कार कर दिया और अनशन पर बैठ गए। वही बांता गांव में पुलिस चौकी होने के बावजूद भी एक भी पुलिसकर्मी मौके पर नही पहुंचा। वही ग्रामीणों ने तहसीलदार का घेराव किया। बांता सरपंच समुन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से है। सरपंच ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करने के बावजूद भी बांता गांव में सडक़ का निर्माण क्यों नही हो रहा है। वही सरपंच ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नाम पर जनता को क्यों गुमराह कर रही है।
Published on:
13 Jun 2018 12:54 pm
