
बड़ों को जगाने बच्चे उतरे सडक़ों पर
बांझाकुड़ी/पाली। जिले के बांझाकुड़ी गांव के निकट घोड़ावड गांव स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीई ओ सत्यनारायण चौधरी एव घोड़ावड सरपंच मंजू देवी की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर स्वीप गतिविधि के तहत निकाली गई रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। लोगों को मतदान अवश्यक करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के सत्यप्रकाश शर्मा, शिवचरण लोहार, प्रकाश चौधरी, सुखदेवसिंह चारण, श्रीराम वैष्णव, प्रकाश प्रजापत, छोटूराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी रैली में शामिल रहे।
रैली निकाली विद्यार्थियों ने किया जागरुक
गुंदोज। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत खौड गांव के राजकीय आदर्श उमावि में विद्यार्थियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने नारे एवं स्लोगनों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शांति चौहान, प्रधानाचार्य हेमंत कुमार दवे, ग्रामसेवक भंवरलाल लोहार, शिक्षक शैतानसिंह, कविता चौहान, मांगीलाल भाटी, हीरालाल समेत विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बनाई मानव श्रृंखला
देसूरी। कस्बे की पंचायत समिति के पीछे स्थित खेल मैदान में प्रशासन व विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिये प्रथम चरण के तहत स्वीप अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी हसमुख कुमार, तहसीलदार ईश्वरलाल खटीक, विकास अधिकारी सुश्री रानू इंकिया, एबीईओ अमोलकराम पंवार, सरपंच प्रविणकुमार सोलंकी, ग्राम विकास अधिकारी ढलाराम चौहान व विभागों के अधिकारी, कर्मचारी ओर कस्बे के लोग मौजुद थे।
कमेटियों को किया गठित
सोजत। विधानसभा चुनाव 2018 की घोषणा के तहत निष्पक्ष चुनाव निष्पादन के लिए सोमवार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अय्यूब खां द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। साथ ही चुनाव समाप्ति तक मतदाताओं व आम नागरिकों द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत बाबत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया। जिसके प्रभारी व कार्मिक नियुक्त किए। जिनमें शिवराजसिंह सहायक कृषि अधिकारी, अध्यापक सम्पतराज लोणेरा, भरतकुमार सिंचाई विभाग, कुलदीप जोशी भैसाणा, अशोक व्यास, चेनसिंह, भुंडाराम, अर्जुन सैन, चंद्रप्रकाश शामिल है। इसी तरह निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें प्रभारी अधिकारियों व सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया जिनमें अनिलकुमार शर्मा, एईएन खुमाराम, योगेश पंवार, दलाराम एएसआई, बुद्धाराम एईएन, नाहरसिंह, भगवतसिंह, मांगीलाल मूलेवा, राजपाल शेरडिया, नटवरसिंह, सद्दाम हुसेन, त्रिपालसिंह भाटी, कपिलदेव, हनुवंतसिंह, सौरभ जैन, भुवनेश मीणा, हुकमसिंह, नरपतसिंह, सज्जनसिंह, प्रदीपकुमार, नेमाराम, राजुसिंह, हिमांशु लखावत व एएसआई जगदीशकुमार सोजत शामिल है।
Published on:
22 Oct 2018 08:47 pm
