जवाई बांध से दो जिलों के 10 शहर जुड़े हुए हैं। इनमें एक शहर सिरोही जिले का शिवगंज है। जहां जवाई से जलापूर्ति की जाती है। इसके अलावा पाली जिले में सुमेरपुर, तखतगढ़, फालना, बाली, रानी, मारवाड़ जंक्शन, जैतारण, पाली, सोजत में भी जवाई से जलापूर्ति की जाती है। इसके अलावा 560 गांवों में भी जवाई बांध से ही जलापूर्ति की जाती है।