5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाटर ट्रेन का पहला फेरा आज, जोधपुर से सुबह 11 बजे होगी रवाना

Water crisis in pali : मेह बाबा की मेहरबानी नहीं होने से आखिर चौथी बार आज पहुंचेगी पाली पहुंचेगी वाटर ट्रेन, रेलवे ने नहीं बढ़ाई वैगनों की संख्या, 30 वेगन से 15 लाख लीटर पानी ही पहुंचेगा पाली
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Jul 25, 2019

water train

वाटर ट्रेन का पहला फेरा आज, जोधपुर से सुबह 11 बजे होगी रवाना

पाली. इन्द्रदेव (rain) के रुठने के कारण जिले में गहराए महाजलसंकट में वाटर ट्रेन को जलदाय विभाग जितना टाल सकता था उतना टाल दिया। आखिर उसे बुधवार को वाटर ट्रेन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। समदड़ी में पिछले तीन दिन से खड़ी वाटर ट्रेन जोधपुर पहुंच गई। जलदाय विभाग के अधिकारियों की माने तो वाटर ट्रेन को सीधे भगत की कोठी स्थित यार्ड में खड़ा गया है। जहां से उसे सुबह सात बजे भरने के लिए हाइडेंट लगे ट्रेक पर लगाया जाएगा। वहां करीब तीन घंटे में ट्रेन के तीन वेगन भरने के बाद ट्रेन को सुबह 11 बजे पाली (pali) के लिए रवाना किया जाएगा। जो रोहट व लुनी होते हुए दोपहर एक से दो बजे के बीच पाली पहुंचेगी।

मांगे थे 50 मिले सिर्फ 30 वैगन
जलदाय विभाग की ओर से चार फेरों में पाली तक 100 लाख लीटर पानी लाने के लिए रेलवे से 50 वाटर वैगन की मांग की गई थी। जिसे रेलवे (railway) ने दरकिनार करते हुए महज 30 वैगन ही भेजे है। इनमें प्रत्येक वेगन 50 हजार लीटर का है। ऐसे में 30 वैगन से एक फेरे में 15 लाख लीटर पानी ही पाली पहुंचेगा। जबकि एक फेरे में कम से कम 25 लाख लीटर पानी आने पर ही चार फेरों में पाली की 100 लाख लीटर की मांग पूरी हो सकती है।

जलदाय विभाग ने भेजी टीम
रेलवे वैगनों पर वॉल्व लगाने के लिए पाली जलदाय विभाग की ओर से बुधवार शाम दल को जोधपुर के लिए रवाना कर दिया गया। जिससे वे रात में ही हर वैगन के पाइप पर 2.5 इंच का वॉल्व लगा दे और पाली ट्रेन आने पर सीधे उसमें पाइप डालकर डिग्गियों में खाली किया जा सके।

पाली में पानी डालकर की टेस्टिंग
पाली में रेलवे ट्रेक के पास बनी पाली (water) खाली करने की 58 डिग्गियों और मुख्य डिग्गी तक आने वाली पाइपों की जलदाय विभाग की ओर से पानी डालकर जांच की गई। पाली प्रथम डिग्गी में डाला गया। जहां से वह बहता हुआ सुभाष नगर हैड वक्र्स में बनी मुख्य डिग्गी तक पहुंच गया।

10 कर्मचारी रहेंगे खाली करने के लिए
वाटर ट्रेन के वैगनों को पाली की डिग्गियों में खाली करवाने के लिए सुपरवाइजर सहित 10 कोर्मिकों को लगाया गया है। जो पाइप लगाने से लेकर पानी व्यर्थ नहीं बहे। इस बात का ख्याल रखेंगे। इधर, रेलवे ट्रेक पर लाइट की व्यवस्था भी की गई है। कार्मिकों को टॉर्च भी दी गई है। जिससे रात में ट्रेन आने पर भी परेशानी नहीं हो।

पहले दिन कम से कम दो फेरे
वाटर ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी है। ट्रेन बुधवार को पाली पहुुंचेगी। पहले दिन 30 वैगन से पानी आएगा। ट्रेन के पहले दिन दो फेरे करने का अ नुमान है। आगे रेलवे की ओर से वैगन बढ़ाए जा सकते है।

दिनेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, पाली
यार्ड में पहुंच गई ट्रेन

वाटर ट्रेन यार्ड में पहुंच गई है। इससे पाली पानी भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
नीरज माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जोधपुर