
पाली/सोजतरोड । जलदाय विभाग की उदासीनता के चलते नई पाइप लाइन स्वीकृती के बाद भी ग्रामीण गन्दा पानी पीने को मजबूर है। गुड़ागिरी गांव निवासी घीसूसिंह ने बताया की गांव में मारवाड पूर्व विधायक केसाराम द्वारा विधायक कोष से टयूबवेल से पानी टांके तक नई पाइपलाइन बिछाने के 6 लाख की स्वीकृति मिली। टेंडर होने के बाद भी ग्रामीणों को गन्दा पानी मिल रहा है।
पिछले कई महिनों से पानी की पुरानी पाइपलाइन टूटी पड़ी है, जिसकी सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी है पर जलदाय विभाग की उदासीनता से पानी की बर्बादी हो रही है। गर्मी आने से पहले ही ग्रामीण पानी से बेहाल है। गांव में पहले भी पानी की किल्लत हो रही है। पिछले 6 महिनों से पानी की व्यर्थ बहाव से गन्दगी और कीचड़ तक फैल रहा है।
कई प्रकार की बिमारियों के चलते ग्रामीण अब धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर पाइप लाइन ठीक कर पानी सप्लाई को वापस सुचारू नहीं किया गया तो मजबूरन अनशन करना पड़ेगा। ग्रामीणों में समाजसेवी घीसूसिंह राजपुरोहित, उपसरपंच बाघसिंह,भंवरसिंह फौजी, वार्डपंच धनीदेवी मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
पुरानी पाइपलाइन की वजह से पानी व्यर्थ बह रहा है लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। ' पुष्पा राजपूरोहित,सरपंच।
'मेरे पास इस समस्या को लिखत में भिजवाइए। मैं इसमे जल्द समस्या निवारण के लिए कार्रवाई करवाता हूं। 'शैलेंद्र सिंह,उपखंड अधिकारी,मारवाड़।
Published on:
14 Mar 2019 07:10 pm
