3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं ने बनाई गैंग…दो दर्जन वारदातों को अंजाम दिया…अब सलाखों में

चोरियों में लिप्त महिलाओं की गैंग पकड़ी, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 5 Jun 2024, 8:53 PM IST

पाली में कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ी महिलाओं से गहने चाेरी करने वाली गैंग।

पाली। मेहनत मजदूरी कर पेट पालने की बजाय अपराध को कमाई का जरिया बना लिया कु महिलाओं ने। गैंग के रूप में मारवाड़ और मेवाड़ ही नहीं दूसरे राज्यों में सक्रिय हुई और दो वारदातों को अंजाम दिया। वह भूल गई कि अपराध की दुनिया में जाने का खामियाजा एक दिन भुगतना ही पड़ेगा। पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें महिलाएं ही वारदात को अंजाम दे रही थीं। कोतवाली पुलिस ने गैंग की 4 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ा और वारदात में उपयोग ली जाने बोलेरो गाड़ी जब्त की। आरोपियों ने दो दर्जन से ज्यादा वारदातें की है।

पुलिस के अनुसार रायपुर के सदर बाजार निवासी सीमा पत्नी दिनेश कुमार सोनगरा ने रिपोर्ट दी कि जिसमें बताया कि 12 अप्रेल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पाली से रायपुर जाने के लिए नहर पुलिया बस डिपो खड़ी थी। भीड़भाड़ में बस में चढ़ने के दौरान किसी ने उनके गले में पहनी सोने की चैन चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर 4 महिलाओं सहित 6 जनों को हिरासत में लिया। जिन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार की। गैंग से जुड़े लोगों ने पाली कोतवाली थाना क्षेत्र में 3, सोजत, रायपुर, ब्यावर, जोधपुर, रोहट, सुमेरपुर, शिवगंज, भाद्राजून, जालोर, आहोर, उदयपुर, तखतगढ़, बनासकांठा, अहमदाबाद में 24 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार की। गैंग को पकड़ने में कांस्टेबल जितेन्द्र बागोरा, महेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

आबूरोड के हैं आरोपी

कोतवाली थानाप्रभारी किशोरसिंह भाटी ने बताया कि आबूरोड (सिरोही) के हवाई पट्टी कच्ची बस्ती निवासी श्रवण पुत्र नाथूराम, पिण्डवाड़ा (सिरोही) के पुरानी कोर्ट के पीछे मिलानी कॉलोनी कच्ची बस्ती निवासी कमलेश पुत्र दयाल जोगी, हेमलता पत्नी रोशन, पूनम पत्नी कमलेश, सुंदर पत्नी बाबूलाल और आबूरोड (सिरोही) के हवाई पट्टी कच्ची बस्ती निवासी सुंदरी पत्नी श्रवण को गिरफ्तार किया।