
राजनीति में भागीरदारी को लेकर महिला शक्ति ने भरी हुंकार
पाली. चेंजमेकर्स के तहत बांगड़ अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने राजनीति को स्वच्छ करना आवश्यक बताया।इस दौरान केन्द्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी, नर्सिंग प्रशिक्षक जस्माजॉन सैनी, सेवानिवृत चिकित्सक केएम शर्मा ने राजनीति को दल-दल से बाहर निकालने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। नर्सिंग छात्रा सुगनी देवी, ममता, नेहा जांगिड़, सबीना बानो, पूर्णिमा और संगीता माथुर ने भी राजनीति की स्वच्छता के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
..................
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी
गुंदोज. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सभागार में चेंजमेकर्स अभियान के तहत महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ. राकेश मेवाड़ा, सुरजीतकंवर, संपति जीनगर, तुलसी मेघवाल, प्यारी देवी एवं राजू कौशल्या ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने राजनीति से रिश्ता जोडऩे का संकल्प लिया।
...................
रोहट. मां शारदे बालिका छात्रावास में गुरुवार को पत्रिका चैंजमेकर अभियान के तहत महिला शक्ति ने बदलाव के नायक के रूप में आगे आने का संकल्प लिया। रोहट प्रधान रश्मिसिंह ने कहा कि महिलाएं राजनीति में बदलाव ला सकती है। संयोजक रतन शेखावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी गणपतलाल दवे ने राजनीति के शुद्दीकरण की आवश्यकता जताई। इस दौरान चंचल भाटी, देवी रानी मिश्रा, सुमन, लक्ष्मी बालवंशी, संतोष गोस्वामी, ललिता त्रिवेदी, सुमन, संतोष कंसारा, चन्द्रकला वैष्णव, रिन्दू सान्दू, सुमन बारहठ, प्रिंयका, कलावती, मीनाक्षी, सुमन देवी, संतोष दवे, अंजान त्रिवेदी, सीमा विश्नोई, अरूणा व्यास, योगिनी तिवारी, गिरीजा मिश्रा, धर्मेश्वरी देवल, राज कंवर, कुसुमलता दवे, रूपी मीणा, किरण मौजूद थे।
स्ह्लशह्म्4 ष्टशस्रद्ग : ष्ट-20-क्करु0039-349316
डागा बने जोन चेयरपर्सन
पाली. लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल डॉ. डीएस चौधरी ने लायनवाटी वर्ष 2019-19 के लिए शहर के संजय डागा को जोन चेयरपर्सन के पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर डीडी शर्मा, जगदीश झंवर, मदनमोहन गुप्ता, भंवरलाल जांगीड, राजेश बाहेती, सुनील सिंघवी, दामोदर सोमानी सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
Published on:
31 May 2018, 9:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.