
VIDEO : खेत-खलिहानों में पीली पड़ रही सरसों की फसल, चिंता में डूबे किसान
पाली। अतिवृष्टि [ excess rain ] से खरीफ की फसल [ Kharif crop ] तो किसानों के हाथ से निकल ही गई। रबी की फसल [ Rabi crop ] भी किसानों के हाथ से निकलती हुई दिख रही है। हेमावास कमांड क्षेत्र [ Hemavas Command Area ] में किसानों के खेत-खलिहानों में सरसों की फसल [ crop of mustard ] पीली पड़ कर नष्ट हो रही है। किसानों की मानें तो केनाल के पानी से सिंचाई के बाद से ही ऐसे हालात है। सरसों की फसल पीली पडऩे से किसानों चेहरे मुरझा गए है।
हेमावास कमांड क्षेत्र में किसानों ने खरीफ में मूंग की फसल की बुवाई कर रखी थी। अतिवृष्टि के कारण मूंग की फसल तो पूरी तरह से खराब हो गई थी। रबी की सरसों की फसल बुवाई से पहले किसानों ने सात से आठ बार खेतों की बुवाई की है। इसके बाद खाद व बीज खेतों में डाले है। इस हिसाब से किसान के एक बीघा में सरसों की बुवाई में ही हजारों रुपए खर्च हो चुके हैं। एक किसान के पास 10 बीघा से 50 बीघा तक जमीन है। ऐसे में प्रति किसान को लाखों तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
फसल पीली पडऩे के कई कारण
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरसों की फसल पीली पडऩे के कई कारण हो सकते है। जमीन में न्यूट्रोन की कमी हो सकती है। इसके अलावा तना जड़ कलन की बीमारी भी लग सकती है। जमीन में लगातार नमी के कारण भी ऐसा हो सकता है।
खेत हो रहे खराब
हेमावास कमांड क्षेत्र में सभी जगह पर सरसों की फसल सिंचाई के बाद पीली पड़ कर खराब हो रही है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। -कालूसिंह, किसान रूपावास
हाथ से निकल रही किसान
खरीफ में मूंग की फसल बुवाई कर रखी थी। अतिवृष्टि से मूंग की फसल पूरी तरह से खराब हो गई। रबी में सरसों की बुवाई की थी। सरसों की फसल भी सिंचाई के बाद पीली पड़ कर खराब हो गई। -सुजाराम सैन, किसान रूपावास
अधिकारियों को मौके पर भेजेंगे
हेमावास कमांड क्षेत्र में सिंचाई के बाद सरसों की फसल पीली पड़ कर खराब हो रही है तो अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच करवाएंगे। फसल खराब होने के कई कारण हो सकते है। फसल देखने के बाद ही बता सकते है कि फसल किस कारण से खराब हो रही है। -शंकराराम बेड़ा, उपनिदेशक, कृषि विभाग विस्तार पाली
Published on:
16 Nov 2019 04:38 pm
