6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूल मालाओं से लदे गहलोत बोले, साधारण कार्यकर्ता का भी सम्मान करती है भाजपा

BJP trusts on young Avinash Gehlot for Jaitaran constituency in election 2018
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Nidhi Mishra

Nov 13, 2018

BJP Jaitaran candidate Avinash Gehlot

BJP Jaitaran candidate Avinash Gehlot

निमाज/पाली। पाली जिले के जैतारण विधानसभा सीट से युवा अविनाश गहलोत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनाने के बाद पहली बार क्षेत्र में आगमन पर पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए।

भाजपा करती है साधारण कार्यकर्ता का सम्मान
पहली बार जैतारण से माली समाज का प्रत्याशी बनाए जाने पर समाज के लोगों की ओर से जमकर पटाखे छोड़े गए। गहलोत को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। बाद में गहलोत को गुड़ से तोला गया। कस्बे के बस स्टैंड पर किशन भवन के पास उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा में होता है, जिसका ताजा उदाहरण जैतारण विधानसभा से सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाना है। गहलोत ने समर्थन का आह्वान किया। गहलोत के साथ डॉ. महेन्द्र कुमावत भी थे। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से 131 प्रत्याशियों के साथ पहली लिस्ट जारी कर दी गई है।