पाली. राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजयपालसिंह हेमावास के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के दोनों सिनेमाघरों में पद्मावती फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने के लिए चेतावनी पत्र सौंपा गया। इस मौके पर राजपूत करणी सेना के पाली, जालोर व सिरोही प्रभारी गोपालसिंह शेख़ावत, जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी वीरेन्द्रसिंह नरुका, शहर अध्यक्ष विक्रमपाल सिंह, शहर उपाध्यक्ष प्रतापसिंह, शहर सचिव रुद्रप्रताप सिंह, केसरसिंह सोनीगरा, सज्जन सिंह हेमावास, रामसिंह राठौड़, सोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, हनुवंतसिंह खींची, उत्तमसिंह जोधा, प्रदीपसिंह शेखावत व कुशाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।