
पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंची अभिनेत्री रवीना टंडन, बेटी के साथ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन इस बार अपना 49वां जन्मदिन मनाने मध्य प्रदेश आई हुई हैं। अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए वो अपनी बेटी राशा थदानी के साथ पन्ना पहुंची। यहां उन्होंने पन्ना टाइगर रिजर्व में बेटी के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया। आपको बता दें कि दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर आईं रवीना टंडन का 26 अक्टूबर को जन्मदिन था। उनका कहना है कि अपने इस जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए वो प्रकृति के बेहद करीब आकर कुछ वक्त बिताना चाहती थीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का गुरुवार को जन्मदिन था। इसी अवसर पर वे अपनी बेटी राशा के साथ टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व आई थीं। बता दें कि रवीना टंडन प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रवीना टंडन इससे पहले भी कई बार मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व घूमने आ चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने हालही में एक फिल्म की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में पूरी की है।
बेटी के साथ रवीना ने की जंगल सफारी
ये बता बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रवीना टंडन को प्रकृति और जंगली जानवरों से काफी लगाव है। इसी के साथ रवीना टंडन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का भी खासा शौक रखती हैं। इस बार पन्ना टाइगर रिजर्व की यात्रा पर आईं रवीना टंडन के हाथ पर टाइगर के फुट प्रिंट का टैटू भी बना हुआ नजर आया।
Published on:
27 Oct 2023 04:28 pm
