
Illegal clinic seizure in Panna saleha
पन्न. जिले के सलेहा में बीएमओ अमानगंज डॉ. रीतेश दुबे और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम बंधूर में एक बंगाली दवाखाना के संचालक अमित विश्वास के क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान क्लीनिक में ३६ प्रकार की दवाएं मिलीं। उनमें से कुछ एक्सपायरी डेट की भी बताई जा रही हैं। कार्रवाई के बाद से क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया और दूसरे लोग अपने-अपने क्लीनिकों में ताले डाल दिए।
मिली अमानक दवाएं
जानकारी के अनुसार बीएमओ डॉ. दुबे की टीम ने मंगलवार को ग्राम बंधूर पहुंचकर बंगाली दवाखाना के संचालक अतिम विश्वास के क्लीनिक में पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। क्लीनिक से कुल 36 प्रकार की दवाइयां मौके पर जब्त की गई । बताया गया कि जब्त दवाओं में कुछ दवाएं अमानक भी पाई गई हैं। क्लीनिक संचालक के पास मेडिकल संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं पाए गए हैं। अवैध रूप से क्लीनिक संचालन करते हुए पाए जाने पर उसे क्लीनिक सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में सदर पटवारी संजय शुक्ला, सेक्टर सुपरवाइजर असगर अली खान भी शामिल रहे। बताया गया कि कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य क्लीनिकों के संचालकों ने अपने-अपने क्लीनिक बंद कर दिए। जिससे अन्य स्थानों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। बताया गया कि क्षेत्र में कई लोग बगैर किसी प्रकार के मेडिकल डीग्री और डिप्लोमा के क्लीनिकों का संचालन कर रहे हैं।
Published on:
17 Apr 2019 01:25 am
