18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna News: सर्पदंश से बचाव की 54 जरूरी बातें, जेहरीले सांप की पहचान से इलाज तक जानें सही तरीका

Snake Bite: नाग पंचमी पर दक्षिण पन्ना वनमंडल ने सर्पदंश जागरूकता का अनोखा तरीका अपनाया। 54 कार्ड के ‘सर्पलोक’ गेम से सांपों की पहचान, बचाव और प्राथमिक उपचार सिखाया गया।
2 min read
Google source verification

पन्ना

image

Akash Dewani

Aug 18, 2026

snake bite prevention sarplok 54 card game

Snake Bite Prevention: पन्ना वन विभाग ने बनाया सर्पलोक 54 कार्ड गेम (फोटो सोर्स- Patrika)

Snake Bite Prevention: नाग पंचमी पर जहां घरी और मंदिरों में नाग देवता पूजा-अर्चना हुई वहीं, पन्ना जिले के दक्षिण पन्ना वनमंडल ने बच्चों को सांपों के प्रति जागरूक करने का अनूठा तरीका अपनाया। वन विभाग ने इस बार बच्चों के हाथों में पूजा की तस्वीरों के बजाय ज्ञान से भरे 'सर्पलोक' कार्ड गेम (Sarplok 54 Card Game) पहुंचाए। खेल खेल में सीखने वाले इस माध्यम के जरिए विद्यार्थियों ने विषैले और विषहीन सांपों की पहचान, उनके व्यवहार, सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की वैज्ञानिक जानकारी हासिल की।

वन विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए सांपों से जुड़े प्रचलित मियको की सच्चाई भी बताई। बच्चों ने उत्साह के साथ सवाल पूछे और अपने आसपास देखे गए सांपों से जुड़े अनुभव भी साझा किए। संदेश साफ रहा सांप से ज्यादा खतरनाक उसके बारे में फैली अज्ञानता है।

यहां क्लिक कर के देखें सांप से बचाव और उनकी पहचान के तरीके

54 कार्ड में सांपो की पहचान से लेकर सर्पदंश तक का ज्ञान

'सर्पलोक' 54 कार्ड का गेम आधारित शिक्षण माध्यम है, जिसमें प्रमुख विषैले और विषहीन सांपों की पहचान के साथ उनके बारे में वैज्ञानिक तथ्य बताए गए है। कार्ड गेम में सर्पदंश की स्थिति में किए जाने वाले सही प्राथमिक उपचार, बचाव के उपाय और पीड़ित के लिए खतरनाक साबित होने वाली सामान्य गलतियों की जानकारी भी शामिल है। डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया, बच्चों और ग्रामीणों के मन से सांपों को लेकर अनावश्यक डर कम करना और उनकी बेवजह होने वाली हत्या को रोकना है। साथ ही सर्पदश की स्थिति में झाड़-फूंक या अवैज्ञानिक उपचार समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।

सांप-सीढ़ी के बाद अब बच्चों तक पहुंचा सर्पलोक

चक्षिण पन्ना वनमंडल सर्पदंश से होने वाली रोकी जा सकने वाली मौतों को कम करने और सांपों के संरवाण के लिए जागरुकता के नए तरीके अपना रहा है। वर्ष 2025 में तैयार किए गए सांप-सीढ़ी खेल के बाद इस वर्ष सर्पलोक' कार्ड गेम को अभियान का नया माध्यम बनाया गया है।

चार स्कूलों में पहुंची वन विभाग की टीम

रैपुरा रेंज के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैपुरा, हाई स्कूल अधराड़, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बधवार कला और शासकीय स्कूल हरदुआ सरसबाडू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृष्णा प्रसाद, भा.व.से. प्रशिक्षु एवं प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी रैपुरा, अशोक पांडे उपवनक्षेत्रपाल, प्रेमशंकर ठाकुर वनपाल, रंजना नगर परिक्षेत्र सहायक घुटेही तथा चौरसिया, सन्मति रोहित, धीरेंच वनरक्षक सुमंत जागेत, रजनीश प्रताप सिंह और सतीश द्विवेदी सहित वन अमले ने विद्यार्थियों को सर्प संरदक्षण और सर्पदंश से बधाव की जानकारी दी।