16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna News: भाजपा विधायक के ध्वजारोहण करते ही पाइप से नीचे गिरा तिरंगा, वीडियो वायरल

Tiranga Flag Incident: भाजपा विधायक के कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान का वीडियो सामने आया है। ध्वजारोहण करते ही पाइप से नीचे गिरा तिरंगा। विधायक ने बताया कारण।
2 min read
Google source verification

पन्ना

image

Akash Dewani

Aug 16, 2026

tiranga flag incident panna bjp mla office video independence day

Panna BJP MLA Office Video: ध्वजारोहण करते ही पाइप से नीचे गिरा तिरंगा (फोटो सोर्स- Patrika)

Panna Tiranga Flag Incident: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। इसी कड़ी में पन्ना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक (भाजपा) द्वारा ध्वजारोहण के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई। ध्वजारोहण करते ही पाइप से तिरंगा नीचे गिर गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ध्वजारोहण की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

भाजपा विधायक के कार्यालय की घटना

स्वतंत्रता दिवस पर जहां देशभर में तिरंगे को सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया, वहीं भाजपा विधायक राजेश वर्मा के अमानगंज स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के जमीन पर गिर जाने की घटना सामने आई है।

अचानक पाइप से नीचे गिरा तिरंगा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विधायक राजेश वर्मा कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही तिरंगा फहराया गया, वह पाइप से निकलकर सीधे जमीन पर जा गिरा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे गरिमामय अवसर पर तिरंगे का जमीन पर गिरना चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद सवाल उठने लगे कि ध्वजारोहण से पहले तिरंगे को बांधने, रस्सी और पाइप समेत पूरी व्यवस्था की समुचित जांच की गई थी या नहीं।

बांधने में हुई गड़बड़ी, मुझे भी दुख है - विधायक

हालांकि विधायक राजेश वर्मा ने घटना को किसी लापरवाही के बजाय तिरंगे को बांधने में हुई गड़बड़ी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, बांधने में गड़बड़ी के चलते तिरंगा नीचे गिर गया। इसका मुझे भी व्यक्तिगत दुख है। घटना ने स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण की तैयारियों को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाती तो शायद ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और आयोजन से जुड़े जिम्मेदारों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।