scriptअजब गजब : टाइगर स्टेट में बाघ ने लगाई फांसी ! पेड़ से लटका मिला शव | Tiger hanged in Tiger State panna tiger reserve found hang on tree | Patrika News
पन्ना

अजब गजब : टाइगर स्टेट में बाघ ने लगाई फांसी ! पेड़ से लटका मिला शव

पेड़ से लटका मिला बाघ का शव, पन्ना में उत्तर वन मंडल क्षेत्र देवेंदनगर के विक्रमपुर गांव के जंगल का मामला…।

पन्नाDec 07, 2022 / 11:53 am

Faiz

News

अजब गजब : टाइगर स्टेट में बाघ ने लगाई फांसी ! पेड़ से लटका मिला शव

पन्ना. टाइगर स्टेट के नाम से पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक युवा बाघ का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। आपको बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना पन्ना में उत्तर वन मंडल क्षेत्र देवेंदनगर के विक्रमपुर गांव के जंगल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।


टाइगर रिजर्व की जांच टीम ने बाघ के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं, शुरुआती तफ्तीश के तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि, शिकारियों द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। हालांकि, अगर सचमुच ये कृत्य शिकारियों द्वारा ही अंजाम दिया गया है तो शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है।

News

घटना उत्तर वन मंडल क्षेत्र के पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल की है। जांच टीम का मानना है कि, जिस तरह पेड़ पर फंदा बना हुआ था, उससे प्रतीत हो रहा है कि, इस वारदात को सिकारियों द्वारा अंजाम दिया गया है। अज्ञात शिकारियों ने बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकाना प्रतीत हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी – कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बाघ के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें- बिना हाथों वाली बच्ची ने लिया जन्म, पिता बोले- हम बनेंगे बेटी के पंख


जिम्मेदारों के पास स्पष्ट जवाब नहीं

मामले को लेकर फील्ड डारेक्टर बृजेंद्र झा का कहना है कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार, फंदा बनाकर बाघ का शिकार किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि, घटनाक्रम उत्तरवन मंडल की है, इसलिए जानकारी उत्तरवन मंडल से ले सकते हैं। हालांकि, अबतक पीटीआर से जुड़े मामलों की जानकारी इलाके के संचालक ही देते रहे हैं।

 

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

https://youtu.be/BLa9lMbBswA
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो