22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बिहार की होनी चाहिए अपनी IPL टीम’, इस बड़े उद्योगपति ने जताई इच्छा; सीएम सम्राट चौधरी ने दिया जवाब

Bihar IPL Team: उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार की अपनी एक क्रिकेट टीम होने की वकालत की है। उन्होंने बिहार के खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में अनकंडिशनल सपोर्ट देने का एलान किया। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार स्पष्ट विज़न के साथ मिशन मोड में काम कर रही है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 22, 2026

bihar ipl team

बिहार की हो अपनी IPL टीम- अनिल अग्रवाल ने जताई इच्छा

Bihar IPL Team: देश के जाने-माने उद्योगपति और वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलाकता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) जैसी चैंपियन टीमों का उदाहरण देते हुए में बिहार की अपनी एक मजबूत टीम होने की वकालत की है। उन्होंने बिहार के क्रिकेट टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से अनकंडिशनल सपोर्ट देने की पेशकश भी की है। अनिल अग्रवाल की इच्छा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बेहद सकारात्मक और दमदार प्रतिक्रिया दी है।

CSK, MI और KKR की तरह बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए- अनिल अग्रवाल

दरअसल, उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बिहार की खेल प्रतिभाओं को लेकर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'क्या आपको नहीं लगता कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलाकता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?'

अनिल अग्रवाल आगे लिखते हैं कि बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे में दोहरा शतक लगाया। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने और गोपालगंज के साधारण परिवार के साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नजरें हैं।

बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है - अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल ने बिहार की मौजूदा खेल व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा यह बात खलती है कि बिहार को क्रिकेट में वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही है, जिसके यहां के खिलाड़ी हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी।'

अनिल अग्रवाल ने आगे कहा, 'मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूं। बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से अनकंडिशनल सपोर्ट दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है। अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे।'

सीएम सम्राट चौधरी का रिप्लाई - सरकार मिशन मोड में कर रही काम

उद्योगपति अनिल अग्रवाल के इस बड़े विजन और निवेश के संकेत वाले पोस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बिना देर किए तुरंत संज्ञान लिया और रिप्लाई किया। सीएम सम्राट चौधरी ने अनिल अग्रवाल की बातों पर सहमति जताते हुए लिखा, 'आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं। बिहार के क्रिकेट इमोशन के लिए सरकार स्पष्ट विजन के साथ मिशन मोड में काम कर रही है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।'

मोइनुल हक स्टेडियम भी होगा वर्ल्ड क्लास

बिहार में खेल प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही है, लेकिन विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे की कमी के कारण यहां के होनहार खिलाड़ियों को अक्सर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। हालांकि, बिहार सरकार पहले से ही खेल क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में जुटी है। इसी कड़ी में पटना के ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग