3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: बिहार के इन 10 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी बारिश, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

Bihar Weather गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों को अगले तीन घंटे में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित कई भागों में मौसम बदलने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 25 Jul 2025, 8:22 AM IST

Bihar Weather: उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 10 जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश होने वाली है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय होकर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल रहा है। इसके कारण बारिश की संभावना बन रही है।

कहां होगी बारिश?

पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने हुए हैं। इसके कारण कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि, मौसम विभाग ने 10 जिलों बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका एवं जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे यहां पर रहने वाले लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।

उत्तरी भागों में मानसून रूठा

मौसम विभाग के अनुसार इस बार दक्षिण भागों के कुछ जिलों को छोड़कर उत्तरी भागों में मानसून रूठा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 44 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में वर्षा की स्थिति 241.9 मिमी है जबकि वर्षा का मानक 432.2 मिमी है।

पटना से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन

पटना से मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले 48 घंटे तक बिहार के विभिन्न इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका के लिहाज से ऑरेंज और उत्तर बिहार के कई इलाके के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व इलाके में अधिकतर जगहों पर बारिश होगी।

कई जिलों में बारिश की भारी कमी

बिहार में मानसून 2025 को लेकर पॉजिटिव भविष्यवाणी हो रही थी। मौसम विभाग को अनुमान था कि इस साल अच्छी वर्षा होगी। लेकिन, अभी तक तो बिहार में मानसून कमजोर रहा है। अब तक सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर इस समय तक बिहार में 432.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 241.9 मिलीमीटर ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। पटना स्थित आईएमडी के वैज्ञानिकों के कहना है कि पूर्वी हवा बह रही है, जिससे नमी तो बनी हुई है, लेकिन यह नमी 100 प्रतिशत के करीब नहीं पहुंच पा रही है और जब नमी 100 प्रतिशत के पास होती है, तब ही बारिश होती है।