
पारस अस्पताल में चंदन की हत्या के लिए जाता तौसीफ और उसके शूटर
Chandan Mishra Murder Case कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की तौसीफ बादशाह ने हत्या क्यों किया? पुलिस जांच में इसका एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बादशाह को पता था कि पारस अस्पताल में हर कोने में सीसीटीवी कैमरा लगा है। बावजूद वो बिना मास्क लगाए हत्या करने अस्पताल क्यों पहुंचा था? जबकि अन्य शूटर वीडियो में टोपी पहनकर अपना चेहरा छुपाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। जबकि तौसीफ शूटरों को लीड करते हुए सबसे आगे बिना मास्क के पहुंचा था और सबसे अन्त में आराम से निकला। पुलिस जांच में इसका जो कारण सामने आया है वह बहुत ही खतरनाक है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंदन की हत्या के बदले तौसीफ को पैसे से ज्यादा पूरे मिशन का लीड करने में ज्यादा रुचि था। इसलिए वो शेरू से पैसा को लेकर कम मिशन को लीड में को लेकर ज्यादा बात किया। शुरू में तो इसके लिए शेरु तैयार नहीं था। लेकिन जब तौसीफ के मौसेरे भाई निशु खान ने शेरू से इसको लेकर बात की तो वह तैयार हो गया। पुलिस के अनुसार तौसीफ को पता था कि अगर वह कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या कर देता है तो रातो रात पटना का डॉन बन जायेगा। पटना में वह अपना खौफ कायम कर सकता है। व्यवसायियों से मनमाना पैसा वसूल सकता था। यही कारण था कि तौसीफ कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा हत्या के लिए तैयार हुआ और पूरे मिशन को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया।
चंदन मिश्रा की हत्या के बदले में 10 लाख रूपये की सुपारी दी गई थी। इसमें सभी शूटरों को बराबर-बराबर पैसा मिलना था। लेकिन, कमान तौसीफ बादशाह के हाथों में थी। तौसीफ ने चंदन मिश्रा की हत्या को लेकर निशु खान के घर पर बैठक कर घटना के दो दिन पहले प्लानिंग किया और फिर उस प्लान के अनुसार घटना को अंजाम दिया। चंदन मिश्रा की हत्या करने पांच शूटर पहुंचे थे। तौसीफ सबसे आगे चल रहा था। चंदन मिश्रा जिस कमरे में था उसमें सबसे पहले प्रवेश किया और सबसे अन्त में निकला। सभी शूटर घटना के बाद दौड़कर भागे थे, जबकि तौसीफ आराम से घटना को अंजाम देने के बाद सबसे अन्त में निकला था।
पुलिस के अनुसार चंदन मिश्रा की हत्या की रणनीति निशु खान के घर बनी थी। पुलिस का कहना है कि चलने फिरने में असमर्थ निशु खान उर्फ भाईजान ही इस घटना का मास्टर मांइड है। तौसीफ बादशाह भी घटना के बाद सबसे पहले अपनी बहन को पटना से गया पहुंचाया और फिर वो निशू के घर पर ही गया। फिर निशू खान अपने एक नर्सिंग स्टॉफ और अपने एक अन्य स्टॉफ के तौसीफ को लेकर कोलकता चला गया। कोलकाता में निशू खान की गर्लफ्रेंड ने ही इन लोगों को रहने का पूरा व्यवस्था किया था। पुलिस ने कोलकता से तौसीफ के साथ साथ निशू खान और उसकी गर्लफ्रेंड, नर्सिंग स्टॉफ और एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
Updated on:
22 Jul 2025, 3:12 PM IST
Published on:
22 Jul 2025, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.