
जिला जेल
कौशांबी. जिला कारागार में प्रभारी जेल अधीक्षक और होमगार्डों के बीच मचा विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। एक बार फिर एक दर्जन से अधिक होमगार्डों ने जिला कारागार में ड्यूटी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं होमगार्डों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होने जिला कराकर कौशांबी के प्रभारी जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद पर अभद्रता करने आरोप लगते हुए जिला जेल मे ड्यूटी करने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब जिला कारगार में सुरक्षा का संकट खड़ा होता दिख रहा है।
क्य़ा है मामला-
बतादें कि जिला कारागार में लगभग डेढ़ महीने पहले ड्यूटी कर रहे होमगार्ड लक्ष्मण ने प्रभारी जेलर बी एस मुकंद पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगते हुये जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि बीएस मुकुंद ने किसी बात को लेकर उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं उसे बुरी तरह से मारा पीटा। प्रभारी की पिटाई से होमगार्ड इस तरह घायल हुआ कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हालांकि जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है।
इधर होमगार्डों की नाराजगी इस बात को लेकर बढ़ती ही जा रही है कि जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक बीएस मुकुंद हर किसी के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। लोगों को गालियां भी देते हैं। अब इनका कहना है कि उन्हे कहीं भी ड्यूटी पर लगा दिया जाय पर वो जिला कारागार मे ड्यूटी करने नहीं जायेंगे| इस मामले की चर्चा पुलिस प्रशासन में जमकर की जा रही है।
जवाब देने से बच रहा प्रशासन
इस मामले को लेकर जब पत्रिका संवाददाता ने आरोपी प्रभारी जेलर बीएस मुकुंद व जिलाधिकारी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया। हां जिलाधिकारी ने ये जरूर कहा कि मामले की पूरी जांच होने पर ही सही बात सामने आ पायेगी।
Published on:
05 Dec 2017 04:20 pm
