
एनडीए के सभी 24 विधायक
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर कल (गुरुवार) मतदान होना है। इस चुनाव में तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन दोनों गठबंधनों-इंडिया और एनडीए-को क्रॉस वोटिंग की आशंका सता रही है।
इसी को देखते हुए एनडीए ने अपने सभी 24 विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के विधायक भी होटल में ठहराए गए हैं। दोनों गठबंधनों के सभी विधायक गुरुवार सुबह अपने-अपने विधायकों के साथ बसों से विधानसभा पहुंचकर मतदान करेंगे। इससे पहले सभी विधायकों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक हुई, जिसके बाद उन्हें होटल बीएनआर में शिफ्ट कर दिया गया।
चुनाव को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दोनों खेमे अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी 56 विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और संख्याबल के आधार पर वे राज्यसभा की दोनों सीटें जीतेंगे। वहीं, भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एनडीए के 24 विधायकों की तस्वीर साझा की, जिसमें वे जीत का संकेत दिखाते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने लिखा, “एनडीए तैयार है, कांग्रेस किनारे हो जाएगी।”
इन सभी के बीच झामुमो ने एनडीए के सभी 24 विधायकों का अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि- यह तस्वीर केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि भाजपा की राजनीति का प्रतिबिंब है। एक बाहरी, सूटकेस लेकर आए गुजराती उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा के सभी विधायक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। झारखंड की अस्मिता, स्थानीयता और स्वाभिमान पर दिए जाने वाले बड़े-बड़े भाषण आज रेडिसन होटल के दरवाजे पर जाकर कमजोर पड़ते दिखाई दे रहे हैं। खैर, संख्या 56 नहीं बल्कि 61 है—इसे याद रखिएगा।
Updated on:
17 Jun 2026 10:18 pm
Published on:
17 Jun 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
