1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: पटना से मास्टरमाइंड की पत्नी गिरफ्तार, बाइक नंबर वाली कार से पहुंचा था प्रश्नपत्र

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता पिछले छह महीने से पेपर लीक की साजिश रच रहा था।
2 min read
Google source verification
maharashtra tet paper leak mastermind wife

बिजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी सुमन गुप्ता (फाइल फोटो)

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने पटना से मास्टरमाइंड की पत्नी सुमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ पुणे ले गई है। सूत्रों के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता इस पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड है। महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से मंगलवार देर रात पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के गांधी नगर में छापेमारी कर सुमन गुप्ता को गिरफ्तार किया।

इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस टीम ने पटना के अलावा समस्तीपुर और वैशाली में भी मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

छह महीने से रची जा रही थी साजिश

TET पेपर पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता पिछले छह महीने से महाराष्ट्र TET प्रश्नपत्र लीक की साजिश रच रहा था। इसके लिए उसने पटना के पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड स्थित आरोपी राजीव शाह के अपार्टमेंट में अपने सहयोगियों के साथ कई दौर की गोपनीय बैठकें कर पूरी रणनीति तैयार की थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि आगरा स्थित प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र हासिल करने की योजना भी बिजेंद्र गुप्ता ने ही बनाई थी। इस काम की जिम्मेदारी उसने उत्तर प्रदेश के सोनू और अनुप को सौंपी थी, जो कथित तौर पर उसी प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत थे।

फिलहाल पुलिस बिजेंद्र गुप्ता और उसके करीबी सहयोगी हरियाणा के सोनीपत निवासी कपिल दहिया की तलाश कर रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, कपिल दहिया ने ही बिजेंद्र की मुलाकात सोनू और अनुप से कराई थी।

कार पर लगी थी बाइक की नंबर प्लेट

पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रश्नपत्र के चार सेट, 25.50 लाख रुपये के कई चेक और एक मारुति अर्टिगा कार बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी इसी कार से दिल्ली से आगरा प्रश्नपत्र लेने गए थे और वहां से पेपर लेकर मुंबई पहुंचे थे। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पुलिस के अनुसार, कार पर लगी नंबर प्लेट पटना में पंजीकृत एक हंटर बाइक की निकली। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस से बाइक का पूरा विवरण मांगा है और मामले की आगे जांच की जा रही है।